राष्ट्रपति भवन में आज शाम पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे ये दिग्गज

राष्ट्रपति भवन में आज शाम पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे ये दिग्गज
हाईलाइट
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संगीतकार इलैयाराजा
  • हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन और 41 अन्य जानी-मानी हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।
  • अनवर जलालपुर (साहित्य और शिक्षा-उर्दू)
  • नोऊफ मारवाई (योग)
  • रानी और अभय बांग (मेडिसिन-अफोर्डेबल हेल्थकेयर)
  • मोहन स्वरूप भाटिया
  • नारायण दास समेत समेत 36 लोगों को आज पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • इस बार इलैयाराजा (कला और स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन और 41 अन्य जानी-मानी हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इन 43 प्रमुख लोगों के लिए रात्रि भोज की मेजबानी की, जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि "आज शाम पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ शानदार बातचीत हुई, उनके त्याग और समाज के लिए नि:स्वार्थ सेवा से जुड़ी उनकी कहानियों को सुनना वास्तव में प्रेरणादायक रहा। उनके परिवर्तनकारी कार्य सम्मान के हकदार हैं।’’ गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहला मौका था जब मंत्रालय की ओर से पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। सरकार ने इस साल गरीबों की सेवा करने वालों, नि: शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना है। 

अधिकारी ने बताया कि इस साल 84 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस सूची में तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 72 पद्मश्री पुरस्कार शामिल थे। बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार 2018 के लिए नामित शेष लोगों को दो अप्रैल को आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। इस बार इलैयाराजा (कला और संगीत), परमेश्वरन परमेश्वरन (साहित्य और शिक्षा), गुलाम मुस्तफा खान (कला और संगीत) को पद्म विभूषण, फिलिपोस मार क्रिसोस्टम (अध्यात्म),रामचंद्रन नागास्वामी (आर्कियोलॉजी),वेद प्रकाश नंदा (साहित्य एवं शिक्षा), अरविंद पारिखे (कला-संगीत) को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।अनवर जलालपुर (साहित्य और शिक्षा-उर्दू), नोऊफ मारवाई (योग), रानी और अभय बांग (मेडिसिन-अफोर्डेबल हेल्थकेयर), मोहन स्वरूप भाटिया, नारायण दास समेत समेत 36 लोगों को आज पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Created On :   20 March 2018 3:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story