पद्म पुरस्कार : 8 राज्य सरकारों, 7 गवर्नर और 14 केंद्रीय मंत्रियों की सिफारिशें ना मंजूर

Padma awards: Recommendations of 8 State, 7 Governors and 14 Union Ministers not approved
पद्म पुरस्कार : 8 राज्य सरकारों, 7 गवर्नर और 14 केंद्रीय मंत्रियों की सिफारिशें ना मंजूर
पद्म पुरस्कार : 8 राज्य सरकारों, 7 गवर्नर और 14 केंद्रीय मंत्रियों की सिफारिशें ना मंजूर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में 20 मार्च को पद्म पुरस्कारों से कई हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। ये समारोह 2 अप्रैल तक चलेगा। गृह मंत्रालय के दस्तावेजों के मुताबिक 2018 के पद्म पुरस्कारों के लिए 35 हजार 595 नॉमिनेशंस आए थे। लेकिन इनमें से केवल 84 शख्सियतों को पद्म पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। ये नॉमिनेशंस राज्य सरकारों, गवर्नरों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व पद्म पुरस्कार विजेताओं और संगठनों की तरफ से किए गए थे। इन नामों का एलान 25 जनवरी को किया गया था। पद्म पुरस्कारों के लिए सिलेक्शन कमेटी ने 8 राज्य सरकारों, 7 गवर्नरों और 14 केंद्रीय मंत्रियों की सिफारिशें नहीं मानी हैं। 

 

 

8 राज्यों की सिफारिशें ना मंजूर  

तमिलनाडु ने 6, हरियाणा ने 5, जम्मू-कश्मीर ने 9, कर्नाटक ने 44, उत्तराखंड ने 15, बिहार-राजस्थान ने 4 और दिल्ली ने पद्म पुरस्कारों के लिए 7 नामों की सिफारिश की थी। लेकिन इन सिफारिश को तवज्जो नहीं दी हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी ने 11, हरियाणा गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने 7, जम्मू-कश्मीर के एनएन वोहरा ने 4, यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने 10, गुजरात के गवर्नर ओपी कोहली ने 2, केरल के पी.सतशिवम ने 2 और पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने एक नाम की सिफारिश भेजी थी। इन इन्हें भी पद्म पुरस्कारों के लिए सिलेक्शन कमेटी ने तवज्जो नहीं दिया गया हैं।


ये सिफारिशें भी ना मंजूर 

पद्म पुरस्कारों के अरुण जेटली ने 1, मेनका गांधी ने 4, प्रकाश जावड़ेकर ने 6, रामविलास पासवान ने 4, सुरेश प्रभु ने 12, थावरचंद गहलोत ने 16, अर्जुनराम मेघवाल ने 4, अश्विनी कुमार चौबे ने 2, सीआर चौधरी ने 3, हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने 2, गिरिराज सिंह ने 2, महेश शर्मा ने 8, मुख्तार अब्बास नकवी ने 2 और रामकृपाल यादव ने सिफारिशें 4 भेजी थी। इनमें से सिलेक्शन कमेटी ने कोई भी सिफारिश नहीं मानी गई। आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल ओराम की सिलेक्शन कमेटी ने एक सिफारिश मानी, जबकि उन्होंने कमेटी को 10 नाम भेजे थे।

 

Image result for Padma award

 

इन्हें मिलेगा सम्मान 

2018 में 84 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण और म्यूजिशियन इलैयाराजा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। अफोर्डेबल एजुकेशन के लिए अरविंद गुप्ता और गोंड आर्ट के लिए भज्जू श्याम जैसे नाम भी शामिल हैं। पिछले साल 89 अवॉर्ड दिए गए थे। 

Created On :   18 March 2018 9:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story