राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों की 56 हस्तियों को पद्म भूषण/पद्मश्री से सम्मानित किया

#PadmaAward : Prime minister Ram nath Kovind, Padma Shri award, Padma bhushan Award
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों की 56 हस्तियों को पद्म भूषण/पद्मश्री से सम्मानित किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों की 56 हस्तियों को पद्म भूषण/पद्मश्री से सम्मानित किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज एक विशेष कार्यक्रम के द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान कर रहे हैं। इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 शख्सियतों में से 56 लोगों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जा रहे हैं। वहीं बाकी बचे लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना उतकृष्ट प्रदर्शन देने के लिए पद्म भूषण दिया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनकी पत्नी भारती नैयर को यह पुरस्कार सौंपा। राष्ट्रपति ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार मोहनलाल, सरदार सुखदेव सिंह ढींगरा और हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। कला और नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निर्देशक प्रभुदेवा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। गायक कलाकार शंकर महादेवन को संगीत के क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा करने के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। रेस्लिंग के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने के लिए भारत के स्टार रेस्लर बजरंग पूनिया को भी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।

 

 

 

Created On :   11 March 2019 5:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story