नागपुर में 501 लड़कियों को फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म 'पैडमैन'

padman film free show for 501 girls in nagpur district
नागपुर में 501 लड़कियों को फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म 'पैडमैन'
नागपुर में 501 लड़कियों को फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म 'पैडमैन'

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  फिल्म ‘पैडमैन’ कल रिलीज होने जा रही है। नागपुर तथा ग्रामीण क्षेत्र की 501 लड़कियों को यह फिल्म फ्री में दिखाई जाएगीी। गर्ल पाॅवर हैशटेग प्रोजेेक्ट के सचिव सनी फ्रांसिस और अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पीरियड्स पर हर कोई बात करने से झिझक महसूस करता है। कोई अगर खुल कर इस विषय पर बात करे भी, तो दूसरे लोग बोलने वाले का मुंह ऐसे देखते हैं, जैसे उसने कोई गुनाह कर दिया हो। सोचने वाली बात है कि हमारे समाज में पीरियड को लेकर लोगों की मानसिकता ऐसी क्यों है? आज हम अपने आप को मॉर्डन बताते हैं, खुले विचारों वाले बताते हैं,  लेकिन हमारे शरीर में होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया पीरियड की बात जब आती है, तो हमारी सोच संकुचित हो जाति है। इसमें आखिर बुराई क्या है। महिलाओं से जुड़ी इस बात को बंद कमरे से निकल कर खुले तौर पर किया जा रहा है।वहीं वर्षा घोटाले ने कहा कि ईश्वर ने महिलाओं को बनाया है और पीरियड भी उन्हीं की देन है। इसमें शर्म वाली क्या बात है। नागपुर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की 501 लड़कियों को  फिल्म ‘पैडमैन’ 9 तारीख को लिबर्टी टॉकीज में नि:शुल्क दिखाई जाएगी। सनी फ्रांसिस ने बताया कि  इन लड़कियों के आने-जाने तथा नाश्ते की व्यवस्था भी की जाएगी।

सामाजिक संदेश देना है  
प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि  यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। इस पैड को बनाने का बीड़ा सबसे पहले अरुणांचलम मुरुगननांथम ने उठाया। उन्होंने महिलाओं के लिए यह पैड 1.71 पैसे में बनाया था। फिल्म में किरदार अभिनेता अक्षय कुमार ने निभाया है। नवीन मिश्रा ने कहा कि हम स्त्री का सम्मान करके यह बताना चाहते हैं कि अगर स्त्री शिक्षित है, तो समाज में भी जागृति होती है। इसी से प्रेरित होकर हमने एक नया प्रोजेक्ट लोगों के समक्ष रखना चाहा है। इस प्रोजेक्ट के प्रमुख हैं सनी फ्रांसिस। प्रतिभा और डॉ. प्रशांत कडू हैं। यह सब प्रकल्प में सहप्रमुख हैं। कार्यक्रम के जरिए महाराष्ट्र सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि सरकार सेनेटरी पैड पर टैक्स लगाना बंद करे। सभी जगह नैपकिन मशीन होनी चाहिए। सनी फ्रांसिस ने कहा कि फिल्म का विषय बहुत ही अच्छा है, इसलिए हम यह फिल्म नि:शुल्क लड़कियों को दिखा रहे हैं। वहीं एक कैंपेन ‘गर्ल पावर हैशटैश’ चला रहे हैं, जिसमें हजारों लड़कियां ऑटोग्राफ के जरिए जुड़ेंगी। इस अवसर पर जेसी प्राची भिडे, जेसी साक्षी वेदी मौजूद थीं।

Created On :   8 Feb 2018 7:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story