डिजिटल डेस्क, जम्मू। पाकिस्तान लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने का प्रयास कर रहा है। सीजफायर की आड़ में आतंकवादियों की घुसपैठ की खबरों के बीच बुधवार को पाकिस्‍तानी सेना का एक हेलिकॉप्‍टर LoC के 300 मीटर करीब देखा गया। आर्मी सोर्सेज ने बताया कि LoC के करीब आने के बाद ये चॉपर वापस लौट गया। पाकिस्तान की ये हरकत हालांकि अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं है, लेकिन यह दोनों पक्षों के बीच एक समझ का उल्लंघन था। सूत्रों ने संकेत दिया कि इस मामले को पाकिस्तानी पक्ष के साथ हल किया जाएगा।

ये है नियम
ये घटना 21 फरवरी को सुबह 9.45 से 10 बजे की बताई जा रही है। पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर स्थित भारतीय चौकी के 300 मीटर करीब आ गया। नियमों के मुताबिक कोई भी विंग एयरक्राफ्ट एलओसी के 10 किलोमीटर के करीब नहीं आ सकता, जबकि रोटरी विंग का हेलिकॉप्टर बिनी किसी पूर्व सूचना के 1 किलोमीटर के भीतर नहीं आ सकता।

MI-17 था हेलीकॉप्टर
सेना सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना का यह हेलीकॉप्टर MI-17 था। उन्होंने बताया कि नियमों के मुताबिक, कोई भी देश नियंत्रण रेखा के आसपास इस तरह की गतिविधि नहीं कर सकता है। सेना सूत्रों ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। पाक अधिकृत कश्मीर के पल्लांदरी इलाके में हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी।  जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी नियंत्रण रेखा के पास खारी कर्मारा इलाके में पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर उड़ता दिखाई दिया था

पुंछ में गोलीबारी
पाकिस्तानी सैनिकों ने 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नागरिक इलाकों पर शनिवार को मोर्टार से गोलाबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया इसमें किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है, ना ही कोई घायल हुआ था। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी थल सेना ने शनिवार को करीब 11 बजे पुंछ में खादी कारमारा के अग्रिम इलाकों में गोलाबारी शुरू की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में चक्कन दा बाग अग्रिम इलाकों में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में भी गोलाबारी की।

Created On :   21 Feb 2018 1:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story