पाकिस्तान ने बॉर्डर पर खड़ा किया 400 फीट ऊंचा टावर, भारत की सुरक्षा को बड़ा खतरा

pakistan border 400 feet high tower with cameras
पाकिस्तान ने बॉर्डर पर खड़ा किया 400 फीट ऊंचा टावर, भारत की सुरक्षा को बड़ा खतरा
पाकिस्तान ने बॉर्डर पर खड़ा किया 400 फीट ऊंचा टावर, भारत की सुरक्षा को बड़ा खतरा


डिजिटल डेस्क,अमृतसर। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय सीमा पर नजर रखने के लिए के इंटरनेशन ट्रीटी का वॉयलेशन करते हुए अटारी बॉर्डर से कुछ दूरी पर अपनी सीमा के अंदर कैमरों से लैस 400 फीट ऊंचा टावर खड़ा कर लिया है। ये टॉवर भारत की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा माना जा रहा है। 

आपको बता दें कि जब भारत ने बॉर्डर पर अपनी सीमा के अंदर झंडा लगाया था, तब पाक सुरक्षा एजेंसियों ने  बहुत विरोध किया था, मगर उसकी इस करतूत पर भारत सरकार की तरफ से अब तक कोई एतराज नहीं जताया गया है। भारत ने झंडा लगाय था पर पाक ने झंडे के पोल की बजाय टावर खड़ा किया है।

भारत को चुनौती देने के मकसद से लगाया है वॉच टावर

मार्च 2017 में लोकल बॉडीज मंत्री अनिल जोशी की पहल पर अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने 350 फीट (110 मीटर) ऊंचे और 55 टन वजनी पोल पर एक क्विंटल वजनी झंडा फहराया था। इस पर करीब 3.50 करोड़ रुपए खर्च आए थे। उस समय झंडे पर पाकिस्तान ने कड़ा एतराज जताया था और इसे अपनी सुरक्षा में सेंध बताते हुए आरोप लगाए थे कि इसमें कैमरे फिट हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। हालांकि झंडे का कपड़ा फटने की वजह से झंडे को फहराना बंद कर दिया गया था। इसके बाद भारत को चुनौती देते हुए पाकिस्तान ने अपनी वाघा सरहद में रिट्रीट दर्शक दीर्घा से चंद मीटर की दूरी पर स्थित पार्क में झंडा लगाने के लिए पोल की बजाय टावर खड़ा कर दिया है।

झंडे के बहाने से लगाया है वॉच टावर

पाकिस्तान ने भारत से चिढ़ कर  झंडा लगाने के नाम पर वॉच टावर लगा दिया है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी मीडिया ने इसे दुनिया का सबसे ऊंचा झंडा करार दिया है।

पंजाब के खासा में बीएसएफ हेडक्वार्टर तक नजर रखी जा सकती है

टावर ऐसा बनाया गया है कि इस पर खड़े होकर जवान भारतीय इलाके पर नजर रख सकते हैं। बीएसएफ के अाॅफिसर्स का कहना है कि इस बारे में उन्होंने सरकार को जानकारी दे दी है और पाकिस्तान से एतराज भी जताया है।

Created On :   6 Aug 2017 5:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story