बिहार: अररिया में RJD नेता की जीत की खुशी में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

बिहार: अररिया में RJD नेता की जीत की खुशी में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

डिजिटल डेस्क, अररिया। बिहार में 14 मार्च को अररिया लोकसभा उप चुनाव में जीत के बाद आरजेडी वालों ने जमकर जश्न मनाया गया। इसी बीत विजेता उम्मीदवार सरफराज आलम के घर के सामने कुछ लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी भी कर दी। सज्जाद और सुल्तान आजमी नाम को दो युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

दो आरोपी युवक गिरफ्तार

बता कि अररिया थाने के एसएचओ के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर ये गिरफ्तारी की गई है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि वीडियो में नजर आ रहे तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीसरे आरोपी का नाम आदिब रजा है। यह वीडियो लोगों तक पहुंचने पर अररिया में स्थानीय निवासी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।  

 

 

वीडियो में कुछ युवक चेहरे पर गुलाल लगाए हुए दिख रहे थे। आरजेडी नेता की जीत के जश्न में शामिल होकर इन युवकों ने गलियां भी दी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। करीब 32 सेकंड के इस वीडियो में 3 से 4 लोग दिखाई दे रहे हैं। सबसे बायीं ओर दिख रहे शख्स के हाथ में मोबाइल फोन है, और ये वीडियो इसी ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो की शुरुआत में ये शख्स उंगलियों से जीत का इशारा करता है। इसके बाद सारे लोग एक साथ हुंकार भरते हैं, और तभी पीछे से ये नारा सुनाई पड़ता है..."भारत तेरे टुकड़े होंगे।"

 

सरफराज आलम बोले जांच का विषय

अररिया सांसद सरफराज आलम ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद वाला वीडियो जांच का विषय है। यह विवादित वीडियो भाजपा की साजिश का नतीजा है। हालांकि, देशविरोधी नारा लगाने वाला शख्स वीडियो मे दिखाई नहीं दे रहा, क्योंकि वो कैमरे के पीछे है, लेकिन आवाज और तस्वीरों से साफ है कि वो जो भी है इस झुंड के साथ ही है। तेजी से फैलते इस वीडियो ने जब बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है। अररिया पुलिस भी हरकत में आईऔर  वीडियो की पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 


गिरिराज सिंह ने कहा RJD की जीत खतरनाक

 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी की जीत को खतरनाक बताते हुए कहा था कि अररिया अब आतंकवादियों का गढ़ बन जाएगा।  बता दें कि अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी के सरफराज आलम ने बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को हराया है। अररिया लोकसभा सीट आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी और आरजेडी ने उनके बेटे सरफराज आलम को इस सीट पर उतारा था। सरफराज पहले सत्तारूढ़ जेडीयू के विधायक भी रह चुके हैं।

Created On :   16 March 2018 4:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story