दूर होगी पेपर लीक होने की समस्या, स्कूलों में ऑनलाइन आएंगे पेपर

Paper will be come online in schools, CBSE decides due to paper leakage case
दूर होगी पेपर लीक होने की समस्या, स्कूलों में ऑनलाइन आएंगे पेपर
दूर होगी पेपर लीक होने की समस्या, स्कूलों में ऑनलाइन आएंगे पेपर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने इस बार बोर्ड एग्जाम पेपर को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। बीते शिक्षण सत्र में पेपर लीक जैसी घटनाओं को देखते हुए इस बार पुख्ता इंतजाम किए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र बंद पैकेट में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सीधे प्राचार्य को भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल अभी उन विषयों को चुना गया है, जिसमें छात्रों की संख्या कम होती है। मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे या नहीं, इसको लेकर बोर्ड स्कूल में ट्रायल कर रहा है।

अगर यह सफल रहा तो कई मुख्य विषयों के भी प्रश्नपत्र ऑनलाइन ही स्कूल के पास आएंगे। बोर्ड की मानें तो अब तक बैंक के लॉकर में प्रश्नपत्र रखे जाते थे, लेकिन इस बार बदलाव किया गया है। अब ऑनलाइन लॉकर में प्रश्नपत्र रखे रहेंगे। इसे खोलने के लिए बोर्ड पासवर्ड और कोड प्रोटेक्टेड भेजेगा। इस पेपर का ऑनलाइन कोड प्राचार्य के पास एक्जाम होने से दो घंटे पहले आएगा। केंद्र पर इतने ही समय में सारे प्रश्नपत्र आना और उसका प्रिंट आउट निकालकर विद्यार्थियों के बीच बांटना, यह तमाम स्कूलों के सामने चुनौती रहेगी। परीक्षा के दो घंटे पहले प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे। इसका पासवर्ड स्कूल प्राचार्य के पास आएगा। 

2018 की परीक्षा में लीक हुआ था प्रश्न पत्र 
2018 में 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक हो गए थे। इसमें 27 मार्च 2018 को 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर आउट हुआ, वहीं 10वीं के 28 मार्च 2018 काे गणित का पेपर आउट हुआ था। इसकी परीक्षा बोर्ड ने बाद में ली थी।
 

Created On :   20 Dec 2018 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story