परमवीर सिंह एसीबी के महानिदेशक बने, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी का शानदार रिकार्ड  

Paramveer Singh becomes the Director General of ACB
परमवीर सिंह एसीबी के महानिदेशक बने, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी का शानदार रिकार्ड  
परमवीर सिंह एसीबी के महानिदेशक बने, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी का शानदार रिकार्ड  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) परमबीर सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बनाया गया है। अब तक एसीबी प्रमुख रहे संजय बर्बे को मुंबई पुलिस आयुक्त बनाए जाने से यह पद रिक्त हुआ था। इसके पहले परमबीर सिंह को जुलाई 2018 में ठाणे पुलिस आयुक्त के पद से महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय भेजा गया था। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह का सर्विस रिकार्ड अच्छा रहा है। उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त पद का भी दावेदार समझा जा रहा था। लेकिन पिछले दिनों राज्य सरकार ने इस पद पर बर्वे की नियुक्ति कर दी है। सिंह चंद्रपुर व भंडारा  के जिला पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। 

राज्य और शहर पुलिस महकमे में फेर बदल, दैनिक भास्कर की खबर के बाद हुए तबादले

राज्य और शहर पुलिस महकमे में प्रशासन ने फेर बदल किया है। अपर अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिसके चलते स्थानीय राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की मुखिया जयश्री भोसले को आर्थिक अपराध शाखा में उसी पद पर भेजा गया है। श्रीकृष्ण कोकाटे को नागपुर में बतौर उपायुक्त भेजा गया है। हिम्मत जाधव को लातुर का अपर अधीक्षक बनाया गया है। रेलवे के उपविभागीय पुलिस अधिकारी संजय वेर्णेकर को पदोन्नति देकर मुंबई भेजा गया है। गोंदिया के शिवराम कुमरे का विशेष शाखा और पुणे रेलवे के सुनील शिंदे को प्रताप नगर थाने का निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा यातायात विभाग निरीक्षक खुशाल तिजारे का इंदोरा, अशोक पारधी का कामठी, सारीन दुर्गे का अजनी रोशन यादव का सक्कदरा यातायात विभाग में तबादल किया गया है। महेश चव्हाण रास्ता सुरक्षा और शैलेश शंखे का एक्सिडेंट सेल में तबादल हुआ है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही दैनिक भास्कर ने शहर यातायात विभाग का विभाजन करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद ही यह तबादले हुए हैं।

Created On :   9 March 2019 1:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story