बिहार में आंशिक बादल छाए

Partly cloudy in Bihar
बिहार में आंशिक बादल छाए
बिहार में आंशिक बादल छाए

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार राज्य के पूर्वी हिस्से के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी भी तरह के खास परिवर्तन के होने से इनकार किया है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री, गया का 15.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के पूर्वी इलाके के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा राज्यभर के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जा सकती है। हालांकि बिहार में बारिश की उम्मीद नहीं के बराबर है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   8 Nov 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story