राज बब्बर ने किया प्रियंका का बचाव, कहा...UP की हार के लिए कार्यकर्ता जिम्मेदार

Party workers responsible for defeat in uttar pradesh: Raj babbar
राज बब्बर ने किया प्रियंका का बचाव, कहा...UP की हार के लिए कार्यकर्ता जिम्मेदार
राज बब्बर ने किया प्रियंका का बचाव, कहा...UP की हार के लिए कार्यकर्ता जिम्मेदार
हाईलाइट
  • अमेठी का राहुल ने अपना परिवार माना - राज बब्बर
  • उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जीती है सिर्फ 1 सीट
  • प्रियंका के ऊपर थी पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष के बाद पार्टी ने अब प्रियंका गांधी वाड्रा का भी बचाव शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में यूपी की सीटों पर हार का जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को बताया है। उन्होंने कहा कि इस हाल के लिए प्रियंका जिम्मेदार नहीं हैं। राज्य में पार्टी के प्रदर्शन से राहुल भी दुखी हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 52 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें वह केवल एक ही सीट जीत पाई थी। राज बब्बर ने कहा कि प्रियंका ने अपना काम किया, लेकिन प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेता उन्हें साथ लेकर नहीं चल सके। बब्बर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और उम्मीदवार खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं। 

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए राज बब्बर ने कहा कि अमेठी को उन्होंने हमेशा अपने परिवार की तरह माना। बब्बर ने कहा कि केरल के वायनाड से सांसद बनने के बाद भी राहुल को इस बात का दुख है कि वो अमेठी वालों को अपना नहीं बना सके। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस बार यूपी के अमेठी और केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा था, उन्हें बीजेपी की स्मृति ईरानी ने हराया था। वायनाड में वो जीत गए थे।

राज बब्बर ने कहा कि हमें विजेताओं को जीत को स्वीकारते हुए अपनी हार पर मंथन करना होगा। मुझे लगता है कि हार को दोष किसी पर डालने का कोई मतलब नहीं है। राज बब्बर खुद फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट से चुनाव हारे हैं। कांग्रेस यूपी में सिर्फ रायबरेली सीट बचा पाई है, बीजेपी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने 15 सीटें हासिल की हैं। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल के अपना दल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

 

 

 

Created On :   3 Jun 2019 5:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story