यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 घायल अस्पताल में भर्ती

Passengers bus overturned in Balaghat, 18 injured in accident
यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 घायल अस्पताल में भर्ती
यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 घायल अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। बिरसा (बालाघाट) में यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पटले ही मौके पर चीखपुकार मच गई। बस के पलटते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने यात्रियों को बाहर निकाला। इसके साथ ही यात्रियों के घायल होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में 18 लोगों के घायल होने की खबर है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बालाघाट के थाना बिरसा क्षेत्र के अंतर्गत मड़ई गाँव के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी है, जिसमें 18 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना बिरसा एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम बालाघाट को सूचित करते हुए घटना स्थल पर पास की दो डायल-100 वाहनों (एफ.आर.व्ही.) को भेजा गया। डायल-100 स्टाफ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को डायल-100 वाहनों से शासकीय अस्पताल बिरसा में भर्ती कराया गया है।

जांच कर रही पुलिस
प्राप्त जानकारी अनुसार बस यात्रियों को लेकर जा रही थी , थाना बिरसा क्षेत्र के अंतर्गत मड़ई गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एफआरवी स्टाफ प्रधान आरक्षक बीआर पुशाम तथा आरक्षक तेजराम ऊईके के द्वारा डायल-100 वाहनों की मदद से शासकीय अस्पताल बिरसा ले जाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। थाना बिरसा पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Created On :   17 April 2019 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story