योग नृत्य से निरोगी काया, कैम्प में बताए टिप्स

People doing yoga dance for fight many disease and stay healthy
योग नृत्य से निरोगी काया, कैम्प में बताए टिप्स
योग नृत्य से निरोगी काया, कैम्प में बताए टिप्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शरीर को स्वस्थ रख बीमारियों को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है योग। योग में न सिर्फ हर रोग का इलाज छिपा है, बल्कि यह आपको ऊर्जा भी प्रदान करता है। योग की क्रियाओं से मधुमेह, वात, कफ और पित्त, कब्ज आदि अनेकों रोग दूर होते हैं। योग की क्रियाएं जब डांस फॉर्म में की जाएं, तो सभी का रुझान इस ओर बढ़ जाता है, साथ ही डांस फॉर्म में करने से इसका असर भी जल्दी होता है। योग नृत्य परिवार मुख्यालय चंद्रपुर द्वारा गणेशपेठ गार्डन गांधी सागर तथा जीजा माता गार्डन छत्रपति चौक में योग नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें हर वर्ग के लोगों का प्रतिसाद मिला।

पुराने गानों ने रंग जमाया

योग नृत्य में सदाबहार नगमों के साथ लोगों ने योग किया। सुबह की ठंडी हवा, गार्डन की हरियाली के बीच योग नृत्य का आंनद हर वर्ग ने लिया। इस अद्भुत आयोजन को सभी ने एंजॉय किया। करीब 300 से अधिक लोग शामिल हुए। गणेशपेठ गार्डन मे योग नृत्य का आयोजन मीना बुटे तथा जीजा माता गार्डन में कीर्ति प्रतापवार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर योग नृत्य परिवार चंद्रपुर के गोपाल मूंदड़ा तथा राधिका मूंदड़ा ने योग क्रियाओं का मार्गदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में किशोरी हिरोलकर, पिंकी जेडाम, रवि लोनकर, आकाश घोड़मारे, खुशबू बिसानी, प्रीति माहेश्वरी का योगदान रहा। योगनृत्य 17 अप्रैल तक गणेशपेठ गार्डन तथा जीजा माता गार्डन में नि:शुल्क किया जाएगा। 

श्री गीता प्रवेशिका में विद्यार्थियों ने मारी बाजी

श्री गीता प्रवेशिका परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर गांधीबाग द्वारा संचालित श्रीमती सी.बी. आदर्श विद्या मंदिर हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा दिशा डेकाटे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। साक्षी जाऊलकर, श्यामल कन्हेरे, खुशी गाढवे, रुकमणि पौनीकर, विपुल गौर, चानाक्षी आदे, दक्षिता मदन, अक्षिता खापरे ने भी प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। श्री गीता प्रवेशिका परीक्षा में विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 71 ने द्वितीय श्रेणी और 25 ने तृतीय श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। राष्ट्र स्तरीय परीक्षा में विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय संस्था के अध्यक्ष रामरतन सारडा, पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल सारडा, उपाध्यक्ष गिरधरलाल सिंघी, सचिव अशोक कुमार कोठारी, कोषाध्यक्ष ब्रिजलाल सारडा, सहसचिव दामोदारदास चांडक, शरद काबरा, नरसिंह सारडा, प्राचार्य आशनारायण तिवारी, पर्यवेक्षक अरुण डहाके ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
 

Created On :   16 April 2019 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story