तेल के दामों से परेशान जनता, इस राज्य में लोग 22 रुपए सस्ता खरीद रहे पेट्रोल

People of Assam buying petrol 22 rupees cheaper from Bhutan
तेल के दामों से परेशान जनता, इस राज्य में लोग 22 रुपए सस्ता खरीद रहे पेट्रोल
तेल के दामों से परेशान जनता, इस राज्य में लोग 22 रुपए सस्ता खरीद रहे पेट्रोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। हर दिन बढ़ते दामों से जनता परेशान है। पेट्रोल 85 रुपए तो डीजल 74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। शुक्रवार को भी पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हो गया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर देश में हंगामा जारी है। केंद्र सरकार पर कीमतें कम कराने का दबाव बढ़ता जा रहा है। बढ़ते दामों से परेशान जनता को पेट्रोल के लिए पड़ोसी देश का सहारा है। जी हां, एक राज्य ऐसा है जो तेल के दामों से तंग आकर पड़ोसी देश से पेट्रोल-डीजल खरीद रहा है। वो भी पूरे 22 रुपए सस्ता।

हम बात कर रहे हैं असम के बक्सा जिले की। जहां लोगों ने पेट्रोल-डीजल के दामों से छुटकारा पाने के लिए पड़ोसी का सहारा लिया है। यहां के लोग भारत के अन्य राज्यों की तुलना में 20 से 22 रुपये कम में पेट्रोल-डीजल खरीद कर अपनी जेब बचा रहे हैं। 

बता दें बक्सा के सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों की गाड़ियां कभी-भी भूटान के सैमड्रप जोंगखार पहुंच जाती हैं और वो भी बिना किसी टैक्स या चेकिंग के। नेशनल हाईवे 127 ई के रास्ते सैकड़ों लोग भूटान जाते हैं और वो भी पेट्रोल-डीजल लेने, क्योंकि उन्हें वहां 20 से 22 रुपए सस्ते में पेट्रोल-डीजल मिल जाता है। यहां भूटान की मुद्रा भारतीय रुपए के बराबर ही है। वैसे भी भारत और भूटान के बीच एक विशेष संबंध है। 

 

Petrol in  Bhutan. के लिए इमेज परिणाम

 

भारत से भूटान पहुंचता है तेल 

असम में पेट्रोल की कीमत 76 रुपए प्रति लीटर है, जबकि भूटान में 52 रुपए प्रति लीटर है यानी आधे किमी की दूरी पर 20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलता है, क्योंकि ये दूसरा देश है, लेकिन आपको हैरानी होगी कि ये पेट्रोल भारत से ही भूटान जाता है। भारत ही भूटान को पेट्रोल भेजता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेट लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. भूटान में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई करते हैं।

 

क्यों है दामों में इतना अंतर

1 जुलाई 2017 से भारत में जीएसटी लागू होने के बाद भूटान को किए जाने वाले सभी निर्यात जीरो रेटेड हो गए हैं। तो भूटान से जो एक्साइड ड्यूटी ली जाती थी, वो अब लौटा दी जाती है। इस वजह से भूटान में पेट्रोल की कीमत में 17 प्रतिशत और डीजल में 14 प्रतिशत की कटौती हो जाती है। इससे भूटान के राजस्व में भी कमी आई है। भूटान की सरकार लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है। बक्सा के लोगों के लिए इससे बड़ी राहत क्या हो सकती है।

 

खुली बोतलों में बिकता है पेट्रोल

कुछ लोग इसलिए भूटान जाकर पेट्रोल भरवाते हैं क्योंकि बक्सा के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल पंप नहीं है, तो कुछ लोग सीधे-सीधे कालाबाजारी के लिए जाते हैं, क्योंकि एक लीटर पर उन्हें 20 से 22 लीटर का फायदा हो रहा है। वहीं दुकानदार यहां खुली बोतलों में पेट्रोल बेचते हैं। असम में 2016 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हर तरह के टैक्स, चेकिंग गेट्स हटा लिए गए थे।

Created On :   26 May 2018 7:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story