जनता चाहती है भाजपा को हराने के लिए बने महागठबंधन: राहुल गांधी

People want a great coalition to defeat BJP says Rahul Gandhi
जनता चाहती है भाजपा को हराने के लिए बने महागठबंधन: राहुल गांधी
जनता चाहती है भाजपा को हराने के लिए बने महागठबंधन: राहुल गांधी

 डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपने चर्चित ढाई मिनट के संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट होने को तैयार है। उन्होंने कहा कि BJP के खिलाफ बनने वाला महागठबंधन सिर्फ राजनीतिक दलों की एकजुटता न होकर जनभावना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और BJP सरकार भारतीय संविधान के विपरीत जाकर काम कर रही है और संवैधानिक संस्थाअों की गरिमा को ठेस पहुंचाया जा रहा है। सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है। मनमोहन सिंह सरकार के समय कच्चा पेट्रोल 140 डॉलर प्रति बैरल था जो आज 70 डॉलर प्रति बैरल है। मतलब, दाम गिरने का कोई भी फायदा आम जनता को नहीं हो रहा है। आज पेट्रोल महंगा हो रहा है, आखिर यह पैसा जाता कहां है? गरीबों के पसीने की कमाई देश के 15-20 सबसे बड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों की तिजोरी में जा रही है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की हमारी मांग है, लेकिन प्रधानमंत्री को इस मांग में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि नोटबंदी के माध्यम से मुंबई पर हमला किया गया है। जिसका सबसे ज्यादा असर उद्योग, कारोबारी जगत पर पड़ा है। चमड़ा और कपड़ा उद्योग पर गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) के जरिए हमला किया गया। पूरा देश दुखी है। छोटे उद्यमी दुखी हैं और हम उनके लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का महागठबंधन बने, ऐसी भावना केवल नेताओं की नहीं बल्कि जनता की भी है। 

राहुल ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाजों को एक साथ लाने की कोशिश कर रही है और इस दिशा में काम चल रहा है। ढाई मिनट में इतना बोलकर राहुल चलते बने। जबकि पत्रकार सवाल पूछते रहे लेकिन गांधी ने कदम आगे बढ़ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Created On :   13 Jun 2018 4:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story