पेट्रोल और डीजल में आज कम हुए 15-15 पैसे, जानिए आज क्या है कीमत ?

Petrol and  diesel prices continue downward trend in India
पेट्रोल और डीजल में आज कम हुए 15-15 पैसे, जानिए आज क्या है कीमत ?
पेट्रोल और डीजल में आज कम हुए 15-15 पैसे, जानिए आज क्या है कीमत ?
हाईलाइट
  • एक महीने में कच्चे तेल के दाम में 14 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की कमी
  • दिल्ली में पेट्रोल 78 रु. 6 पैसे तो डीजल 72 रु. 74 पैसे प्रतिलीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 83 रु. 57 पैसे तो डीजल 76 रु. 22 पैसे प्रतिलीटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही। पेट्रोल के दाम में 15 पैसे तो डीजल के दाम में भी 15 पैसे की गिरावट हुई, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78 रुपए 06 पैसे तो डीजल की कीमत 72 रुपए 74  पैसे प्रतिलीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 83 रुपए 57 पैसे तो डीजल 76 रुपए 22 पैसे प्रतिलीटर हो गया है।

 

इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई थी। पेट्रोल के दाम में 21 पैसे तो डीजल में 18 पैसे की कटौती हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78 रुपए 21 पैसे तो डीजल की कीमत 72 रुपए 89 पैसे प्रतिलीटर हो गई थी। गुरुवार को मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 83 रुपए 72 पैसे तो डीजल 76 रुपए 38 पैसे प्रतिलीटर मिल रहा था। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में घटती कच्चे तेल की कीमतों को माना जा रहा है। पिछले एक महीने में कच्चे तेल के दाम में 14 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की कमी आई है।

 

बता दें कि 18 अक्टूबर से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती जारी है। उस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 रुपए 62 रुपए थी, जबकि डीजल 75 रुपए 58 पैसे प्रतिलीटर मिल रहा था। अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी जा सकती है। दरअसल, अमेरिका ने ईरान से तेल की खरीदी पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे ईंधन के दामों में तेजी आने की पूरी संभावना है। अमेरिका की योजना फिलहाल ईरान पर धीरे-धीरे रोक लगाने की है, इसलिए भारत सहित कुछ देशों को प्रतिबंध से 6 महीने की छूट मिली है।

 

 

 

Created On :   9 Nov 2018 2:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story