देश का सबसे महंगा पेट्रोल एमपी के डिंडौरी में, 9वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol and diesel records broken on 9th day, know todays price
देश का सबसे महंगा पेट्रोल एमपी के डिंडौरी में, 9वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
देश का सबसे महंगा पेट्रोल एमपी के डिंडौरी में, 9वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । कर्नाटक चुनाव की हवा थमते ही मानो तेल में आग लग गई है। कर्नाटक चुनाव के बाद से पेट्रोल 2.24 रुपए महंगा हो चुका है। लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस बढ़ोतरी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सोमवार को पेट्रोल में 33 पैसे और डीजल में 26 पैसे का उछाल आया था। वहीं आज (मंगलवार) को पेट्रोल में फिर 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यानी दो दिनों के अंदर पेट्रोल 63 पैसे महंगा हो गया। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। मप्र के डिंडौरी में देश का सर्वाधिक महंगा पेट्रोल मिल रहा है। वहां 22 मई को पेट्रोल की कीमत 85.71 रूपये है जो देश में सर्वाधिक है।मुंबई में 84.70 रुपए और चेन्नई में 79.79 रुपए प्रति लीटर है। महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर में पेट्रोल के दाम 85.13 रूपये हो गए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का दाम आज 82.47 और डीजल 71.66 रुपये प्रति लीटर है। 

 

ईंधन की कीमतों ने ऊंचाई के अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल भारत के इतिहास में कभी भी दिल्ली में इतना महंगा नहीं बिका। दिल्ली में यूपीए सरकार के वक्त 14 सितंबर 2013 सबसे महंगा पेट्रोल बिका था। तब पेट्रोल की कीमत 76.6 रुपए थी, मुंबई में क्रमश: 76.24 रुपए और 84.07 रुपए रही थी। जानकारों के मुताबिक, ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और सरकार के जरिए इन पर वसूले जा रहे टैक्स की उच्च दरें हैं। 

 

 

 

 

कहां कितना महंगा बिक रहा पेट्रोल?

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.87 रुपए है। वहीं कोलकाता में 79.53 रुपए, मुंबई में 84.70 रुपए और चेन्नई में 79.79 रुपए प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का दाम आज 82.47 और डीजल 71.66 रुपये प्रति लीटर है। 

 

 

 

डीजल के कितने बढ़े दाम?

डीजल की कीमतें भी पहले ही अभूतपूर्व स्तर तक पहुंच चुकी है और देश भर में महंगा बिकने का नया रिकॉर्ड बना रही हैं। दिल्ली में डीजल की कीमत 68.08 रुपए, कोलकाता में 70.63 रुपए, मुंबई में 72.48 रुपए और चेन्नई में 71.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भोपाल में डीजल 71.69 रुपए में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं। 

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन पर असर पड़ता है। इससे सब्जी, दूध, ट्रांसपोर्ट और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में तेजी इजाफा होता है।

 

Created On :   22 May 2018 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story