यूपी-बिहार के सिनेमाघरों में फेंके गए पेट्रोल बम, बढ़ाई गई सुरक्षा

Petrol bombs hurled into cinemas in UP-Bihar increased security
यूपी-बिहार के सिनेमाघरों में फेंके गए पेट्रोल बम, बढ़ाई गई सुरक्षा
यूपी-बिहार के सिनेमाघरों में फेंके गए पेट्रोल बम, बढ़ाई गई सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरनगर। संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म "पद्मावत" का विरोध लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को "पद्मावत" दिखाने वाले चंद्रा टॉकीज में आग लगाने की साजिश के तहत दो अज्ञात लोगों ने सिनेमा हॉल के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। चंद्रा टॉकीज में शनिवार की रात फिल्म पद्मावत का शो दिखाया जा रहा था। इसी दौरान दो युवक एक मोटसाइकल से पहुंचे और उन्होंने सिनेमाहॉल में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम फेंक दिया।

 

तीसरे दिन भी सुलगता रहा कासगंज, इंटरनेट सेवाएं बंद

 

बढ़ाई गई सिनेमाघरों की सुरक्षा

 

 

हालांकि अपराधियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सिनेमाघर के मालिकों ने बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं की है। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपी युवकों को सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों ने दौड़ाया तो वे भाग निकले। आरोपी अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गए। बाइक और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से एक आरोपी बीए छात्र बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि घटना के बाद चंद्रा सिनेमाहॉल समेत अन्य दोनों सिनेमाहॉल माया और कार्निवल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद भी शो चलाए जा रहे हैं। सिनेमाहॉल के मैनेजर की तरफ से दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

 

 

 

श्याम सिनेमा हॉल में फेंका गया बम

 

वहीं ऐसी ही एक घटना को बिहार के मुजफ्फरपुर में भी अंजाम दिया गया। जहां युवकों ने श्याम सिनेमा हॉल में शो के दौरान पेट्रोल बम फेंक दिया। इस दौरान टॉकीज में लगभग चार सौ दर्शक मौजूद थे। रविवार को नगर थाना के समीप श्याम सिनेमा हॉल में लगाई गई थी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था। प्रशासन ने 8 अधिकारियों के साथ 50 जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। एसआईटी की टीम भी तैनात थी। पुलिस की निगरानी में दो शो खत्म भी हो चुके थे।

 

Box-office: "पद्मावत" ने की बंपर कमाई, तोड़ा बाजीराव मस्तानी का रिकॉर्ड

 

आरोपियों के तलाश जारी

 

तीसरा शो करीब 6.30 बजे शुरू हुआ था। इस बीच रात करीब 8.35 बजे बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके। एक बम सिनेमाघर के मेनगेट से करीब 25 फीट की दूरी पर गिरा। वहीं, दूसरा बम परिसर में लगे ऊलेन मेला के प्रवेश द्वार से 30-35 फीट की दूरी पर गिरा। हॉल परिसर में पेट्र्रोल बम के धमाके से शीशे टूट गए। घटना के बाद सिनेमाघर परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सूचना पर नगर डीएसपी, नगर थानेदार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। इधर, एक संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर अपराधियों की गिरफ्तारी को कवायद की जा रही है।

Created On :   29 Jan 2018 3:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story