Petrol-diesel Price: दो दिन की ठंडक के बाद आज फिर लगी कीमतों में आग, जानें आपके शहर के दाम

Petrol diesel price on 15 July 2021
Petrol-diesel Price: दो दिन की ठंडक के बाद आज फिर लगी कीमतों में आग, जानें आपके शहर के दाम
Petrol-diesel Price: दो दिन की ठंडक के बाद आज फिर लगी कीमतों में आग, जानें आपके शहर के दाम
हाईलाइट
  • डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे की वृद्धि हुई
  • पेट्रोल की कीमत में 34 से 35 पैसे की बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की लगातार बढ़ती कीमतों में दो दिन स्थिरता के दौरान आमजन को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन इस ठंडक के बाद इनके रेट में आज (15 जुलाई, गुरुवार) फिर आग लग गई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल की कीमत में जहां 34 से 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के भाव भी 15 से 16 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। हालात यह कि डीजल कई शहरों में शतक की कुछ दूरी पर ही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीजल 100 रुपए से करीब 01.37 रुपए कम है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी यही हाल हैं।

बता दें कि, ईंधन के दाम में रुक- रुक कर हो रही बढ़ोतरी के कारण राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, कोलकाता और चैन्नई जैसे महानगरों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंची है। फिलहाल आइए जानते हैं आज के दाम... 

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान   

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.54 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.74 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.23 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा और राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 93.02 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.39 रुपए और भोपाल में 98.67 रुपए चुकाना होंगे। 

कोविड काल में रिलायंस ने दिए 75 हजार नए रोजगार 

कीमतें बढ़ने का बड़ा कारण यह भी
रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकारें तेल पर 40 रुपए प्रति लीटर से भी ज्यादा का टैक्स व उत्पाद शुल्क वसूल रही हैं। साल 2020 में कोरोना काल के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आने पर सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। लेकिन अब वैश्विक बाजार में कच्चा तेल कोविड पूर्व स्तर से भी ऊपर पहुंच चुका है। बावजूद इसके सरकारों ने टैक्स बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया है। यदि सरकारें टैक्स में कटौती करती हैं, तो कीमतों में फर्क आना लाजमी है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Created On :   15 July 2021 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story