फिर बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा

Petrol Diesel Prices hiked again around the country
फिर बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा
फिर बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कर्नाटक चुनाव के बाद से पेट्रोल - डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। तेल की कीमतों में पिछले 4 हफ्तों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 33 पैसे बढ़कर 76.24 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 67.57 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
 

 

तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होने के साथ 76.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि अब तक के इतिहास में सबसे महंगा होते हुए 67.57 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल की कीमतों ने दिल्ली में महंगाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बार दिल्ली में इतना महंगा पेट्रोल बिक रहा है। इससे पहले 14 सितंबर 2013 को यहां पेट्रोल के दाम 76.06 रुपये थे। स्थानीय सेल्स टैक्स और वैट के मुताबिक हर राज्य में पेट्रोल- डीजल की कीमत अलग-अलग होती है। इसलिए अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में सबसे कम दाम पर पेट्रोल मिल रहा है।

 

पूरे देश में मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां टैक्स मिलाकर 84.07 रुपए में पेट्रोल मिल रहा है। मुंबई के अलावा कई शहरों में पेट्रोल 80 रुपए से ज्यादा में बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 81.83 रु. प्रति लीटर, पटना में 81.73 रु. प्रति लीटर, हैदराबाद में 80.76 रु. प्रति लीटर और श्रीनगर में 80.35 रु. प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत है। कोलकाता में 78.91 और चेन्नई में 79.13 रुपये में पेट्रोल की बिक रहा है। सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा की राजधानी पणजी में है। यहां पेट्रोल 70.26 रुपये में मिल रहा है।

 

देशभर में डीजल की कीमतें भी बढ़ी हैं। हैदराबाद में डीजल सबसे महंगा 73.45 रु. प्रति लीटर मिल रहा है। त्रिवेंद्रम में 73.34 रुपये, इसके अलावा रायपुर, गांधीनगर, भुवनेश्वर, पटना, जयपुर, भोपाल, रांची और श्रीनगर समेत कई अन्य शहरों में डीजल की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। मुंबई में इसकी कीमत 71.94 रुपये है। 

 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। आगे भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहेगी और ये 85 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ओपेक देशों की तरफ से उत्पादन में कटौती के कारण दाम बढ़ेंगे। वहीं अमेरिका की तरफ से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध से सप्लाई कम हो गई है। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आना तय है। क्रूड की कीमतों में उछाल अगले 2 साल तक जारी रह सकता है। यह 90 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू सकता है। अक्टूबर 2014 में कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचे थे।


तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखना मुश्किल है, क्योंकि, कर्नाटक चुनाव के चलते पेट्रोल डीजल की कीमतों को 19 दिन होल्ड पर रखा गया था। जिससे कंपनियों का मार्जिन बिगड़ गया है। अब मार्जिन को पहले के स्तर पर ले जाने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। पिछले 5 दिन में कंपनियां एक रुपए पेट्रोल और 1.15 रुपए डीजल पर बढ़ा चुकी हैं। कर्नाटक चुनाव के दौरान कीमतें होल्ड करने से तेल कंपनियों को करीब 500 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।


पेट्रोल की कीमत - 

दिल्ली- 76.24                                           
कोलकाता- 78.91
मुंबई- 84.07                                       
चेन्नई- 79.13
अगरतला- 72.00
अंबाला-76.36
बेंगलुरू- 77.48
भोपाल- 81.83
इंदौर- 81.92
भुवनेश्वर- 75.06
चंडीगढ़- 73.33
देहरादून- 77.61
गांधीनगर- 75.55
गंगटोक-79.25
गुवाहाटी- 78.37
हैदराबाद- 80.76
इंफाल-74.33
इटानगर- 72.14
जयपुर- 78.98
जम्मू-77.97
कोहिमा-74.70
लखनऊ-77.10
पटना- 81.73
रायपुर- 76.65
रांची- 76.26
शिलॉन्ग- 75.62
शिमला- 76.41
श्रीनगर- 80.67
त्रिवेंद्रम -80.35
सिलवासा-74.17
दमन-74.09
 


डीजल की कीमत - 

दिल्ली- 67.57
कोलकाता- 70.12
मुंबई- 71.94
चेन्नई- 71.32
अगरतला- 65.68
अंबाला- 68.08
बेंगलुरू- 68.73
भोपाल-71.12
इंदौर-71.23
भुवनेश्वर-72.43
चंडीगढ़- 65.62
देहरादून- 67.90
गांधीनगर- 72.62
गंगटोक- 69.30
गुवाहाटी- 70.53
हैदराबाद- 73.45
इंफाल- 65.65
इटानगर- 64.86
जयपुर- 71.97
जम्मू- 68.74
कोहिमा- 65.93
लखनऊ- 67.72
पटना- 72.24
रायपुर- 72.96
रांची- 71.35
शिलॉन्ग- 67.38
शिमला- 67.21
श्रीनगर- 70.96
त्रिवेंद्रम- 73.34
सिलवासा- 68.39
दमन- 68.32

Created On :   20 May 2018 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story