शादी समारोह में हर्षफायर, फोटोग्राफर के सीने में लगी गोली, मौके पर मौत

शादी समारोह में हर्षफायर, फोटोग्राफर के सीने में लगी गोली, मौके पर मौत


 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घटना गोविंदपुरा पुलिस थाने के पास नटराज शादी हॉल की है। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जिसमें गोली लगने से फोटोग्राफर की मौत हो गई। शादी में एक रस्म के दौरान किसी शख्स ने हर्ष फायर कर दिया। गोली सीधे गांधीनगर में रहने वाले फोटोग्राफर सौरभ मीणा (35) के सीने में लगी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली किसने चलाई, ये पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और दूल्हा-दुल्हन के पक्षों से पूछताछ की जा रही है। वहीं एक बुजुर्ग को हिरासत पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के DGP का फरमान, मीडिया से बात की तो होगी कार्रवाई

 

कैसे हुआ हादसा? 

 

गोविंदपुरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि नंद किशोर तिवारी भेल कारखाने में नौकरी करते हैं। बुधवार को उनके बेटे छत्रसाल की शादी थी। कार्यक्रम का आयोजन गोविंदपुरा स्थित नटराज शादी हाल में किया गया था। दुल्हन अनुराधा सीधी की रहने वाली है। बुधवार रात दस बजे जब बारात शादी हॉल पहुंची थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत द्वार पर बारातियों का स्वागत किया और द्वार-चार के तहत तिलक का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी दोनाली बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। फायर होते ही गोली हवा में जाने के बजाए वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर सौरभ के सीने को चीरते हुए निकल गई।

जिस वक्त ये घटनाक्रम हुआ, उस वक्त हॉल के अंदर भी कफी भीड़ थी। लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई। कई मेहमान घटना के बाद वहां से फौरन रवाना हो गए। 

Created On :   19 April 2018 3:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story