तस्वीरों में विराट-अनुष्का की मोहब्बत का सफ़र, देखें भास्कर हिंदी के साथ....

तस्वीरों में विराट-अनुष्का की मोहब्बत का सफ़र, देखें भास्कर हिंदी के साथ....

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि जोड़ियां तो ऊपर से बन कर आती हैं। हम तो मात्र मौहरे हैं, प्यार और किस्मत के इस खेल के। 4 साल के अपने अफेयर के बाद देश के सबसे चर्चित कपल एक दूसरे के हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। इटली के मिलान शहर के पास तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में दोनों ने शादी की। दोनों ने 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें पीएम मोदी समेत कईं खास लोग शामिल हुए। 26 दिसंबर को मुंबई में भी रिसेप्शन होना है। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी और कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है।  

इन दिनों मीडिया, सोशल मीडिया पर विरुष्का के ही चर्चे चल रहे हैं। आइए हम आपको उनकी 4 साल की प्यारी से लव स्टोरी से रूबरू कराते हैं। 

2013 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं।

विराट ने फ्लाइंग किस देकर किया इशारा
वैसे तो अनुष्का शर्मा उस समय भारत के ज्यादातर मैचों में देखी जाती थी लेकिन एक मैच के दौरान सब तब हैरान रह गए जब विराट ने शतक लगाने के बाद बैट से अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस का इशारा किया। तभी से दोनों के रिश्ते की अफवाह को बल मिला। कुछ महीने पहले ही विराट-अनुष्का के बीच शूट किया गया एक कमर्शियल एड भी काफी हिट हुआ हुआ था। इस कमर्शियल एड में विराट-अनुष्का ने शादी के "7 वचन" लिए थे। इस कमर्शियल को मान्यवर ब्रांड ने बनाया था और इस वीडियो में इस "पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल" के बीच काफी बॉन्डिंग दिख रही थी। 

Created On :   22 Dec 2017 2:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story