मुंबई: रेल मंत्री पीयूष गोयल पेट में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती

Piyush Goyal admitted to Breach Candy hospital after severe stomach pain
मुंबई: रेल मंत्री पीयूष गोयल पेट में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती
मुंबई: रेल मंत्री पीयूष गोयल पेट में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रेल मंत्री पीयूष गोयल को बेचैनी और पेट में दर्द होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब वह ठीक हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने से पहले पीयूष गोयल ने एलफिंस्टन रोड और करी रोड स्टेशनों का दौरा किया था। रेल मंत्री सोमवार शाम 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे। बेचैनी की शिकायत करने पर उन्हें तुरंत ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। रेल मंत्री के कार्यालय ने बताया है कि उनकी किडनी में स्टोन है। अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ऑपरेशन नहीं किया जाएगा, लेकिन फ़िलहाल वे निगरानी में रहेंगे।

अधिकारी के मुताबिक गोयल ने दोनों जगहों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का जायजा लिया। इन ब्रिज को सेना तैयार कर रही है। साथ ही उन्होंने मध्य और पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद मंत्री ने एसिडिटी के कारण बेचैनी की शिकायत की। वो पैदल चलने में सक्षम थे और अपनी गाड़ी से ही जाने का फैसला किया लेकिन प्रोटोकॉल के तहत एम्बुलेंस बुलायी गई थी। उन्होंने बताया, उन्हें (गोयल को) एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वो अब ठीक हैं

सितंबर में रेल मंत्री बनाए गए हैं पीयूष
बता दें कि पीयूष गोयल सितंबर से पहले सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। उन्होंने सितंबर महीने में हुए कैबिनेट फेरबदल में रेलमंत्री बनाया गया है।

 

 

Created On :   27 Nov 2017 6:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story