शारजाह से तुर्की जा रहा निजी विमान क्रैश, सभी 11 महिला पैसेंजर्स की मौत

plane crash in iran going Sharjah-Turkey, all 11 female deaths
शारजाह से तुर्की जा रहा निजी विमान क्रैश, सभी 11 महिला पैसेंजर्स की मौत
शारजाह से तुर्की जा रहा निजी विमान क्रैश, सभी 11 महिला पैसेंजर्स की मौत

डिजिटल डेस्क, तेहरान। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से तुर्की के लिए इस्तांबुल जा रहा एक प्राइवेट प्लेन ईरान में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 11 पैसेंजर्स के मारे जाने की बात सामने आई है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस प्लेन में सभी पैसेंजर्स महिलाएं थीं। ईरान के पहाड़ी इलाके में देर रात तेज बारिश के चलते ये हादसा हुआ। प्लेन की पहचान बॉम्बाडिया सीएल 604 के तौर पर हुई है। इस प्राइवेट बिजनेस जेट का टेल नंबर TC-TRB था।

 

 

इस्तांनबुल जा रहा था प्लेन

बताया जा रहा है कि ईरान के पहाड़ी इलाके में देर रात भारी बारिश के चलते ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, दुबई में बैचलरेट पार्टी के बाद सभी महिलाएं इस निजी विमान से वापस इस्तांनबुल लौट रहीं थीं। इस प्लेन ने शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, एयरपोर्ट ऑफिशियल्स ने मामले पर तुरंत किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया है। शहर-ए-कोर्द के पास प्लेन पहाड़ी से टकराया और आग की लपटों में घिरने के बाद फट गया। बता दें कि शहर-ए-कुर्द राजधानी तेहरान से करीब 371 किमी दूर दक्षिण में स्थित है।

 

प्लेन में एक लीडिंग कंपनी के मालिक की बेटी भी थी

प्लेन जहां पर क्रैश हुआ उसके पास गांववाले वहां पहुंचे और प्लेन के मलबे में 11 लाशों को पाया। ये सभी लाशें जल जाने के कारण काफी बुरी हालत में थीं। लाशों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट कराना होगा। इस प्राइवेट प्लेन में तुर्की की ही एक लीडिंग कंपनी के मालिक की बेटी और उसकी 10 साथी सवार थीं। जो कि दुबई में बैचलरेट पार्टी के बाद वापस इस्तांनबुल लौट रहीं थीं।


सिविल एविएशन ने की पुष्टि

क्रेश से पहले प्लेन के इंजिन में से धुआं उठते देखा गया था। प्लेन ने करीब 4:41 पर उड़ान भरी थी और 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। करीब 6 बजे के करीब फ्लाइट में आई खराबी के चलते हवा में तेजी से गोते लगाने लगा। इसके एक मिनट के अंदर ही वह नीचे की तरफ गिरने लगा। वहीं, चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने क्रेश से पहले प्लेन के इंजिन में से धुआं उठते देखा था। सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के प्रवक्ता रजा जफरीजेद्दाह ने टीवी पर एक बयान जारी कर कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि तुर्की को प्राइवेट जेट हमारी हवाई सीमा से गुजरते हुए अचानक रडार से गायब हो गया और शहर-ए-कोर्द के पास क्रेश हो गया।"


बता दें कि पिछले महीने ईरान के तेहरान से यासुज जाने वाला एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें सवार सभी 66 लोगों की मौत हो गई थी। दो महीने में ये प्लेन क्रैश का ये दूसरा मामला है।

Created On :   12 March 2018 3:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story