RTI : प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों ने विदेशी व घरेलू यात्राओं पर खर्च किए 393 करोड़ रुपए

PM Modi and ministers spent 393 crore on foreign, domestic visits
RTI : प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों ने विदेशी व घरेलू यात्राओं पर खर्च किए 393 करोड़ रुपए
RTI : प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों ने विदेशी व घरेलू यात्राओं पर खर्च किए 393 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रियों के विदेशी और घरेलू यात्राओं पर पिछले पांच सालों में 393 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। इनमें से विदेशी यात्राओं पर 292 करोड़ जबकि घरेलू यात्राओं पर 101 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। कैबिनेट अफेयर्स के वेतन और खाता विभाग ने आरटीआई के जरिए यह जानकारी दी है। 

RTE  कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्रियों द्वारा पिछले 5 वर्ष में विदेश और घरेलू यात्राओं पर किए हुए खर्च की जानकारी मांगी थी। कैबिनेट अफेअर्स के वेतन और लेखा विभाग के वरिष्ठ लेखा अधिकारी सतीश गोयल ने अनिल गलगली को ई-लेखा के आधार पर उनके रेकॉर्ड पर उपलब्ध वर्ष 2014- 2015 से लेकर वर्ष 2018-2019 विदेश और घरेलू यात्राओं पर हुए कुल खर्च के आकंड़े दिए हैं, जिसमे कैबिनेट और राज्यमंत्रियों का विदेश और घरेलू यात्राओं पर हुआ खर्च शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री सहित कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के नामों का जिक्र नहीं हैं।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 5 वर्षों में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश यात्राओं पर कुल 262 करोड़ 83 लाख 10 हजार 685 रुपए खर्च किए, जबकि घरेलू यात्राओं पर 48 करोड़ 53 लाख 9 हजार 584 रुपए खर्च किए हैं। वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश यात्राओं पर 29 करोड़ 12 लाख 5 हजार 170 रुपए खर्च किए हैं और घरेलू यात्राओं पर 53 करोड़ 9 लाख 26 हजार 451 रुपए खर्च किए हैं। प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों का देसी-विदेशी दौरों का खर्च कुल मिलाकर 393 करोड़ 57 लाख 51 हजार 890 रुपए है। गलगली के मुताबिक किस मंत्री और राज्यमंत्री ने कितनी यात्राएं की है और उस पर कितना खर्च हुआ है इसकी जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई। सरकार को इसका ब्यौरा भी सार्वजनिक करना चाहिए।

किस साल कितना खर्च
साल 2014- 15 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 98 करोड़ 48 लाख 62 हजार 352 रुपए खर्च किए गए वहीं राज्यमंत्रियों ने 11 करोड़ 28 लाख 81 हजार 439 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2015- 2016 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 84 करोड़ 99 लाख 87 हजार 624 रुपए खर्च किए वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 13 करोड़ 17 लाख 41 हजार 407 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2016- 2017 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 45 करोड़ 51 लाख 72 हजार 825 रुपए खर्च किए वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 12 करोड़ 11 लाख 21 हजार 832 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2017- 2018 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 33 करोड़ 85 लाख 97 हजार 483 रुपए खर्च किए, वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 17 करोड़ 79 लाख 87 हजार 199 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2018- 2019 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 48 करोड़ 49 लाख 99 हजार 985 रुपए खर्च किए वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 27 करोड़ 83 लाख 99 हजार 744 रुपए खर्च किए हैं। 
 

Created On :   11 May 2019 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story