जापान के रक्षा और वित्त मंत्री से मिले PM मोदी, सुरक्षा और व्यापार के एजेंडे पर की बात

PM Modi in Japan, Meeting with Shinzo Abe and businessmans, live updates
जापान के रक्षा और वित्त मंत्री से मिले PM मोदी, सुरक्षा और व्यापार के एजेंडे पर की बात
जापान के रक्षा और वित्त मंत्री से मिले PM मोदी, सुरक्षा और व्यापार के एजेंडे पर की बात
हाईलाइट
  • अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम ने जापन के विदेश मंत्री तारो कोनो
  • इकोनोमी
  • ट्रेड एंड इंडस्ट्री के जापानी मंत्री हिरोशिगे सेको से मुलाकात की।
  • जापान के लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव निकई तोशीहिरो ने और जापानी उद्यम पूंजीपतियों से भी मुलाकात की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम मोदी ने जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो, इकोनोमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मंत्री हिरोशिगे सेको से मुलाकात की। इसके साथ ही जापान के लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव निकई तोशीहिरो और जापानी उद्यम पूंजीपतियों से भी मिले। पीएम मोदी आज उघोग जगत की दिग्गज हॉस्तियों से बात करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान गए हैं। दोनों देशों के बीच रविवार को द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही क्षेत्रिय सुरक्षा और रक्षा के मुद्दे पर जोर देने के लिए शिंजो आबे के साथ पीएम मोदी आज (सोमवार) को एक विशेष बैठक करेंगे।

भारतीयों को किया संबोधित किया
रविवार को टोक्यों में पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, जिस तरह दिवाली में दीपक जहां रहता है, वहां उजाला फैलाता रहता है उसी तरह आप भी जापान और दुनिया के हर कोने में अपना और देश का नाम रोशन करें, यही मेरी आप सबके लिए शुभकामनाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत आज एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। आज दुनिया मानवता की तरफ भारत के प्रयासों की सराहना कर रही है। भारत में जो नीतियां बनाई जा रही हैं , जन सरोकार के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं इनकी खूब सराहना की जा रही है। डिजिटल क्षेत्र में भारत ने सराहनीय प्रगति की है। इंटरनेट कनेक्शन आज गांवों-गांवों तक पहुंच चुका है। 100 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन भारत में सक्रिय हैं। आज भारत में एक छोटी बॉटल कोल्ड ड्रिंक के दाम से सस्ता 1 जीबी इंटरनेट डेटा है। यह डेटा सर्विस डेलिवरी का एक बड़ा माध्यम है। भारत में बुलेट ट्रेन से लेकर स्मार्ट सिटी तक के विकास में जापान की अहम भूमिका है। न्यू इंडिया का जो नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है, उसमें जापान की अहम भूमिका है। इस तरह से भारत को जापान की स्किल का लाभ मिल रहा है। 

ट्वीट से दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, शिंजो आबे के साथ पांचवें वार्षिक सम्मेलन के लिए तोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जापान उन कुछ देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत वार्षिक सम्मेलन करता है। यह हमारे संबंधों की असाधारण मजबूती को दिखाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “टोक्यो पहुंच गया हूं। मैं आश्वस्त हूं कि यह यात्रा भारत और जापान के मजबूत रिश्ते में नया अध्याय जोड़ेगी।

Created On :   29 Oct 2018 3:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story