शिंजो आबे ने मोदी को बताया सबसे भरोसेमंद दोस्त, पीएम ने गिफ्ट की मिर्जापुर की दरी

PM modi japan visit, 13th India-Japan Annual Summit in Tokyo
शिंजो आबे ने मोदी को बताया सबसे भरोसेमंद दोस्त, पीएम ने गिफ्ट की मिर्जापुर की दरी
शिंजो आबे ने मोदी को बताया सबसे भरोसेमंद दोस्त, पीएम ने गिफ्ट की मिर्जापुर की दरी
हाईलाइट
  • 2014 के बाद सम्मेलन में तीसरी यात्रा
  • दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी
  • वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से रविवार को मुलाकात की। मोदी भारत-जापान के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे थे। इसके बाद रविवार को माउंट फुजी में मोदी और आबे ने गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इससे पहले टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मोदी और आबे की बैठक दोनों देशों के मजबूत रिश्तों में नया अध्याय जोड़ने का काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी की 2014 के बाद किसी सम्मेलन में यह तीसरी यात्रा है। आबे ने मोदी को सबसे भरोसेमंद दोस्त बताया तो पीएम मोदी ने उन्हें मिर्जापुर की बनी दरी गिफ्ट की।

रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूद बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि शिंजो आबे के साथ जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ।


बता दें कि जापान उन कुछ देशों में शामिल है, भारत जिसके साथ वार्षिक सम्मेलन करता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं टोक्यो पहुंच चुका हूं। यह यात्रा भारत और जापान के मजबूत रिश्ते में नया अध्याय जोड़ेगी इस बात के लिए मैं अश्वस्त हूं। शुक्रवार को मोदी ने बयान जारी किया कि जापान हमारा मूल्यवान सहयोगी है।

जापान के साथ हमारी वैश्विक साझेदारी है। जापान के साथ हमारे आर्थिक सहयोग में हाल के वर्षो में पूरी तरह से परिवर्तन आया है। आज हमारा सहयोग काफी गहरा और उद्देश्यपूर्ण है।

 

 

Created On :   28 Oct 2018 5:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story