अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी का हाल जानने पहुंचे पीएम मोदी

अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी का हाल जानने पहुंचे पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलने पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां शौरी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें गले भी लगाया। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से पुणे में मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उनके साथ शानदार बातचीत हुई। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।

 

 

बता दें कि शौरी पुणे से करीब 60 किलोमीटर दूर लवासा लेक सिटी स्थित अपने बंगले के पास टहलने के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह फिट और ठीक हैं और जल्द ही उन्हें डिसचार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि राफेल सौदे को लेकर शौरी ने मोदी सरकार की खुलेआम आलोचना की थी और इस मुद्दे पर बेहद मुखर रहे थे। 

डॉक्टर ने बताया था कि शौरी के मस्तिष्क में चोट आई थी। इसमें आंतरिक रक्तस्राव और मस्तिष्क में सूजन भी था। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद शौरी 1999-2004 के दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में केंद्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विनिवेश मंत्री थे। रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित शौरी ने 1967-1978 के दौरान विश्व बैंक के साथ एक अर्थशास्त्री के रूप में भी काम किया है। शौरी "द इंडियन एक्सप्रेस" के संपादक भी रहे हैं।

Created On :   8 Dec 2019 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story