ट्रंप से मिले मोदी कहा, मेरे स्वागत का शुक्रिया, ये सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान

PM Modi to arrive at the White House shortly to meet President Trump
ट्रंप से मिले मोदी कहा, मेरे स्वागत का शुक्रिया, ये सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान
ट्रंप से मिले मोदी कहा, मेरे स्वागत का शुक्रिया, ये सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान

एजेंसी, वॉशिंगटन डीसी। ट्रंप ने सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया मोदी से हाथ मिलाकर स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात पर दुनिया की नजर थी। इस दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मोदी के स्वागत-सम्मान में शामिल थीं। मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि मेरे स्वागत के लिए शुक्रिया यह सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान है। वहीं ट्रंप ने कहा कि मोदी ने शानदार काम किया है उनका व्हाइट हाउस में आना हमारे लिए सम्मान की बात है। वे एक महान प्रधानमंत्री हैं। आर्थिक मोर्च पर उनका काम सहारनीय है। ट्रंप से मुलाकात से पहले मोदी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से मुलाकात की। इसके बाद वे विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से भी मिले।

ट्रंप से पहले मोदी से मिले अमेरिकी रक्षा मंत्री
भारत की निगरानी और खुफिया सूचना संग्रहण को और मजबूत करने के लिए अमेरिका से भारत को 22 गाडीर्अन ड्रोन बेचे जाने की खबरों के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने पीएम मोदी से मुलाकात की। यह ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में होने वाली पहली मुलाकात से पूर्व हुई। हालांकि अुनमानित दो से तीन अरब डाॅलर मूल्य के 22 गाडीर्अन ड्रोनों की बिक्री वाले सौदे की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

इधर मुस्लिम बैन में उच्चतम न्यायालय से ट्रंप को राहत
अमेरिका में उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद यात्रा प्रतिबंध वाले आदेश को भी आज आंशिक रूप से बहाल कर दिया। जिससे मुख्य रूप से छह मुस्लिम देशों को निशाना बनाया गया था। न्यायालय इस मामले पर अगली सुनवाई अक्टूबर में करेगा। अदालत ने फैसले में कहा है कि प्रतिबंध ऐसे लोगों के खिलाफ नहीं हो सकता जिनके अमेरिका के साथ निजी संबंध हैं। ट्रंप प्रशासन ने यात्रा प्रतिबंध पिछले मार्च में लगाया था। इसके तहत ईरानए लीबियाए सोमालियाए सूडान, सीरिया और यमन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 90 दिन के लिए प्रतिबंध लगा था। इसके साथ ही शरणाथर्यिों के प्रवेश भी 120 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Created On :   26 Jun 2017 7:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story