राज्यसभा में बोले मोदी, क्या रायबरेली और वायनाड में हार गया लोकतंत्र ?

PM Modis address in Rajya Sabha, Rajya Sabha Live Update, PM Modis address in Rajya Sabha on thanks motion
राज्यसभा में बोले मोदी, क्या रायबरेली और वायनाड में हार गया लोकतंत्र ?
राज्यसभा में बोले मोदी, क्या रायबरेली और वायनाड में हार गया लोकतंत्र ?
हाईलाइट
  • राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर दिया संबोधन
  • राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों को सवालों से घेरा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर संसद के दोनों सदनों पर चर्चा जारी है। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना संबोधन दे रहे हैं। पीएम मोदी चुन-चुन कर विपक्षी दलों हमला बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दुख होता है जब कुछ नेता कहते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी जीत गए, लेकिन देश हार गया और लोकतंत्र हार गया। ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

पीएम मोदी ने कहा मतदाताओं के फैसले पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं। जब यह बात कही जाती है कि लोकतंत्र हार गया तो मैं जरूर पूछना चाहूंगा कि क्या वायनाड में हिंदुस्तान हार गया? क्या रायबरेली में हिंदुस्तान हार गया है ? क्या अमेठी में हिंदुस्तान हार गया है क्या? यानी कांग्रेस हारी तो देश हार गया। देश यानी कांग्रेस और कांग्रेस यानी देश। अहंकार की एक सीमा होती है। 55 साल तक देश में सरकार चलाने वाला दल 17 राज्यों में एक सीट नहीं जीत पाया। हमने देश के मतदाताओं को कठघरे में खड़ा कर दिया। लोकतंत्र में आलोचना सम्मानित होती है, लेकिन देश के मतदाताओं का इस तरह का अपमान पीड़ा देता है। हो सकता है मेरे शब्द कठोर हों, लेकिन यह देश के परिपक्व लोकतंत्र के लिए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जब स्वयं पर भरोसा नहीं होता है, सामर्थ्य का अभाव होता है, तब फिर बहाने ढूंढे जाते हैं। आत्मचिंतन करने और अपनी गलतियों को स्वीकारने की जिनकी तैयारी नहीं होती वो फिर EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं। इससे कैडर का भरोसा टूटता है। कांग्रेस पराजय को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

 

 

 

 

Created On :   26 Jun 2019 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story