पांच दिन के लिए इंडोनेशिया और सिंगापुर जाएंगे पीएम मोदी

PM Modis visit to Indonesia and Singapore from 29 May to 2 June
पांच दिन के लिए इंडोनेशिया और सिंगापुर जाएंगे पीएम मोदी
पांच दिन के लिए इंडोनेशिया और सिंगापुर जाएंगे पीएम मोदी
हाईलाइट
  • इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 1 जून को सिंगापुर में शंगरी-ला वार्ता में भी अपना सम्बोधन देंगे।
  • पीएम मोदी 29 मई को इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा के लिए रवाना होंगे।
  • पीएम मोदी की यह यात्रा 5 दिनों की होगी।
  • विदेश मंत्रालय अधिकारी ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार है जब एक भारतीय प्रधानमंत्री को शंगरी-ला वार्ता में मुख्य भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
  • वे 29 मई से 2 जून तक दोनों देशों के दौरे प

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रूस यात्रा से लौटे पीएम मोदी मई के अंत में एक और विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वे 29 मई को इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा 5 दिनों की होगी। वे 29 मई से 2 जून तक दोनों देशों के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय की अधिकारी प्रीति सरन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 1 जून को सिंगापुर में शंगरी-ला वार्ता में भी अपना सम्बोधन देंगे।
 

 

विदेश मंत्रालय अधिकारी ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार है जब एक भारतीय प्रधानमंत्री को शंगरी-ला वार्ता में मुख्य भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि शंगरी-ला वार्ता में पीएम मोदी को भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर भारत की नीतियों को बताने का अवसर मिलेगा।

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा से पहले देश के दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और झारखंड का दौरा करेंगे। वे 25 मई को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। यहां वे शांति निकेतन में विश्व भारती यूनिवर्सिटी के कान्वोकेशन सेरेमनी में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश भवन का उद्घाटन भी करेंगे। इन दोनों मौकों पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भी उपस्थित रहेंगी।


पश्चिम बंगाल के बाद पीएम मोदी 25 मई को ही सीधे झारखंड के लिए रवाना होंगे। वे यहां सिंदरी में केन्द्र सरकार और झारखंड सरकार के कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे।
 

 

Created On :   24 May 2018 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story