मोदी ने इंडोनेशिया की सबसे बड़ी मस्जिद और अर्जुन का रथ देखा, चीन को साधने की कोशिश

मोदी ने इंडोनेशिया की सबसे बड़ी मस्जिद और अर्जुन का रथ देखा, चीन को साधने की कोशिश
हाईलाइट
  • प्रधानमंत्री के इस दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। अपने पहले पड़ाव में वे इंडोनेशिया पहुंचे हैं।
  • पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाद मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। अपने पहले पड़ाव में वे इंडोनेशिया पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जोको विदोदो से जकार्ता के मर्डेका पैलेस में मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि इंडो-पसिफिक रीजन के विकास के लिए दोनों देशों के विजन एक जैसे हैं। दोनों देशों ने 15 MoUs पर हस्ताक्षर भी किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की पहली यात्रा की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ पीएम मोदी ने साझा बयान दिया जिसमें आतंकवाद का मुद्दा उठाया गया। 

पीएम मोदी की इंडोनेशिया, मलयेशिया और सिंगापुर की इस यात्रा को इंडो-पसिफिक क्षेत्र में चीन को काउंटर करने के संदर्भ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त बयान में कहा, " भारत को इंडोनेशिया में हालिया आतंकवादी हमलों की वजह से मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख है। भारत इस प्रकार के हमलों की कड़ी निंदा करता है। इस प्रकार की त्रासद घटनाएं संदेश देती हैं कि आतंकवाद से लड़ने के लिए विश्वस्तर पर किए जा रहे प्रयासों में और गति लाने की जरूरत है।"

इसके साथ ही पीएम ने दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रयासों को दोगुना करने का भी संकल्प लिया। पीएम मोदी ने कहा, सामुद्रिक पड़ोसियों के रूप में हमारी चिंताएं एक जैसी है। समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। यह आर्थिक हितों की रक्षा के लिए भी जरूरी है। भारत और इंडोनेशिया साल 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने के लिए प्रयास दोगुने करेंगे। 

प्रधान मंत्री मोदी ने इंडोनेशिया में प्रवासी भारतीयों के समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के रूप में हमारी पहली प्राथमिकता देश को भ्रष्टाचार मुक्त, नागरिक केंद्रित और विकास अनुकूल बनाना है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के लोगों ने राष्ट्रपति जोको विडोडो को चुना, जिनकी पृष्ठभूमि भी विनम्र है। भारत और इंडोनेशिया दोनों को उनके लोकतांत्रिक आचार और उनकी विविधता पर गर्व है। ऐसे ही 2014 में भारत के लोगों ने एक गरीब पृष्ठभूमि से संबंधित एक व्यक्ति के नेतृत्व में सरकार के लिए मतदान किया था।  हम भारत में इंडोनेशियाई नागरिकों को 30 दिनों की यात्रा के लिए मुफ्त वीजा की व्यवस्था कर रहे हैं।

पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ इस्तिक्लाल मस्जिद भी गए।

पीएम मोदी ने जकार्ता में राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ पतंग प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया और दोनों ने पतंगबाजी भी की। 

साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

 

  • पीएम मोदी बोले आज हमारे बीच हुए समझौतों से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत मिलेगी।
  • भारत-इंडोनेशिया के बीच रक्षा, विज्ञान और तकनीकी सहयोग सहित 15 समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • PM मोदी बोले- 2025 तक 50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होगा।

  • ASEAN में इंडोनेशिया की सकारात्मक भूमिका को हम महत्व देते हैं। एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाई देता हूं। 
  • दोनों देश 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर के स्तर तक ले जाने के लिए प्रयास करेंगे।
  • दोनों देशों के बीच हजारों साल से मजबूत सांस्कृतिक संबंध है। इसकी झलक गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देती है। 
  • दोनों देश 2019 में राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाएंगे। 
  • शिक्षा, विज्ञान व टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाएंगे, इससे दोनों के युवाओं को लाभ मिलेगा।  
  • भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूती के साथ खड़ा है, आतंकवाद से लड़ने के लिए विश्व स्तर पर किए जा रहे हैं और इनमें गति लाने की आवश्यकता है।
  • भारत और इंडोनेशिया इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा को बनाए रखने की आवश्यकता को दोहराते हैं। 

भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू हो गई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जोको विडोडो मौजूद हैं। 

जकार्ता में मेर्डेका पैलेस में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी का जकार्ता में गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाद मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। 

Created On :   30 May 2018 3:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story