मोदी ने ट्रंप की बेटी को दिया अमेरिकन डेलिगेशन के साथ भारत आने न्यौता

pm narendra modi invited ivanka trump to india
मोदी ने ट्रंप की बेटी को दिया अमेरिकन डेलिगेशन के साथ भारत आने न्यौता
मोदी ने ट्रंप की बेटी को दिया अमेरिकन डेलिगेशन के साथ भारत आने न्यौता

टीम डिजिटल, वॉशिंगटन डीसी। ट्रंप के स्वागत ने जहां मोदी का भव्य स्वागत कर सवा सौ करोड़ भारतीयों का दिल खुश कर दिया। वहीं मोदी ने भी महाशक्ति अमेरिका के प्रेसीडेंट डोनल्ड ट्रंप की बेटी का सम्मान रखने में कसर नहीं लगाई। उन्होंने इवांका को भारत आने का न्यौता दिया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका अक्सर ही अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अपने स्टाइल, लुक और बोल्डनेस से लोगों का ध्यान खींचती हैं। वे बिजनेस-मॉडलिंग के अलावा लिखने का भी शौक रखती हैं। कहा जाता है कि 34 वर्षीय इवांका अपने माता-पिता के हर फैसले में साझीदार होती है और उन्होंने ही पिता ट्रंप का चुनाव अभियान भी संभाला था।

दो दिन की अमेरिकी यात्रा पर गए मोदी का व्हाइट हाउस में ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप ने स्वागत किया। मोदी ने इसके बाद ट्रंप के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की मीटिंग में हिस्सा लिया। मीटिंग के बाद दोनों राष्ट्र प्रमुख की तरफ से साझा बयान जारी किए गए। अपने बयान के दौरान मोदी ने ट्रंप की बेटी इवांका को अमेरिकन डेलिगेशन के साथ भारत आने का न्यौता दिया।

trump

Created On :   27 Jun 2017 2:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story