55 साल आपको पिछड़ेपन के चाहिए या फिर 15 साल विकास के? : पीएम मोदी

PM narendra modi rally in jabalpur for mp assembly election 2018
55 साल आपको पिछड़ेपन के चाहिए या फिर 15 साल विकास के? : पीएम मोदी
55 साल आपको पिछड़ेपन के चाहिए या फिर 15 साल विकास के? : पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम लगभग 90 मिनट (डेढ़ घंटा विलंब से जबलपुर के सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड पहुंचे, जहां पर उनका स्वागत मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व जबलपुर के सांसद राकेश सिंह व सभी प्रत्याशियों ने किया। पीएम मोदी ने सभा स्थल पर मौजूद हजारों की भीड़ का अभिवान किया, उनका भाषण शुरू हो चुका है। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला करते हुए कहा कि वे 55 साल आपको पिछड़ेपन के चाहिए कि 15 साल के विकास चाहिए, वह अंधियारा चाहिए कि भाजपा सरकार के दौरान हुए विकास का उजियारा चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भी कांग्रेस को घुसने नहीं देगी। यह मुझे विश्वास है. तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश तेलंगाना देख लीजिए. कांग्रेस को कोई पूछने नहीं देता है। गुजरात से भी 30 साल हो गए. आज गुजरात से कांग्रेस को कोई पैर रखने नहीं देता है. पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को कोई घुसने नहीं देता है। उड़ीसा में भी जनता कांग्रेस को पैर नहीं रखने देती है। बिहार में भी कांग्रेस गई, लेकिन नहीं आई। लालू को स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस नहीं आई। मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस गई अब तक नहीं आई।

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से स्वरोजगार पर बल दिया है। वो नौकरी देने वाला बन जाए. बगैर बैंक गारंटी के कर्ज दिया गया। अब तक 14 करोड़ ऐसे लोन स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें एक करोड़ मध्यप्रदेश के लोग हैं, जो अपने बल-बूते पर काम शुरू किया है। किसी ने टेलरिंग का काम शुरू किया. किसी ने दुकान खोली कोई आटो लाया। प्रदेश भाजपा तेजी से विकास कर रही है. कांग्रेस वंंशवाद कर रही है. वो विकास नहीं कर सकती है वो तो सिर्फ अपने परिवार और अपने लोगों का भला कर सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के हाल के बयान बताते हैं कि वे जनता का विश्वास खो चुके हैं. उनको मालूम पड़ चुका है कि वे शिवराज सिंह चौहान से मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

इस बार दरबारी न महाराज फिर से शिवराज
एक गलती उसी पुराने 55 साल के युग में पहुंचा सकती है। टूटी फूटी सड़के, अस्पताल के आभाव में बीमारी चाहिए क्या?  अपेक्षा उसी से होती है जो काम करता है। देश में जनता को भाजपा से अपेक्षा रहती है निठल्लों से अपेक्षा नहीं कि जाती कांग्रेस का इतिहास इसका गवाह है। पंचायत से केंद्र तक उनकी सत्ता होती थी क्या हुआ जनता ने उनका तिरस्कार कर दिया। इस बार न तो दरबारी और न ही महाराज चाहिए फिर से सरकार।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और 55 सालों का हिसाब मांगा। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आज फिर एक बार माता नर्मदा की गोद मे आने का मौका मिला है। गुजराती लोग, तो ये सोचकर भी कांप जाते है की मां नर्मदा न होती तो हमारा क्या होता। ये केवल चुनाव नहीं मध्यप्रदेश के भविष्य का निर्धारण है।

प्रत्याशियों के लिए की अपील
सभा के दौरान पीएम मोदी ने जबलपुर की सभी 8 विधानसभाओं के साथ-साथ नरसिंहपुर, गोटेगांव, शाहपुरा, बहोरीबंद, मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आर्शीवाद मांगा। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह के अलावा पार्टी प्रत्याशी शरद जैन, अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, कैलाश जाटव, मोती कश्यप, संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, ओमप्रकाश धुर्वे, प्रभात साहू, अभिलाष पांडेय आदि उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने सभा में कहा...

  • -पिछले 4 साल में 125 मोबाइल फैक्ट्रियां ज्यादा हैं।
  • -आज देश मोबाइल फोन एक्सपोर्ट कर रहा है।
  • -नामदार को कांग्रेस ही सीरियस नहीं लेती है।
  • -आप कांगे्रस पर कैसे विश्वास कर सकते हैं।
  • -देश की जनता कांग्रेस की राजनीति से उब गई है।
  • -पहले एईडी बल्ब 350 से 400 रुपए में मिलता था।

कांग्रेस पर साधा निशाना-

  • -40 साल से उप, बंगाल में वापसी नहीं हुई।
  • -बिहार को तो लालू मंजूर है कांग्रेस नहीं।
  • -देश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से, बांटने की राजनीति से ऊब गई है।
  • -मप्र की जनता भी कांग्रेस का चुन चुन कर सफाया कर दे।
  • -जहाँ कांग्रेस जाती है हर जगह कांग्रेस का उम्मीदवार अलग व्यक्ति को बताती है।
  • -इस बार दरबारी न महराज फिर से शिवराज।
  • -15 साल में 10 गुना बजट में इजाफा, जीडीपी बढ़ी है।
  • -प्रति व्यक्ति आय 5 गुना शिवराज ने बढ़ाई है।
  • -जबलपुर स्मार्ट सिटी बने ये हमारा सपना है।
  • -5 साल में 23 हजार करोड़ 7 शहरों में खर्च होंगे।

डिजिटल इंडिया की बात...

  • -इंटरनेट सुविधा हर गांव में पहुंचाने की बात।
  • -2010 से 14 की सरकार ने 4 साल में 59 गांव में ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाया था।
  • -मोदी ने चार साल में 1 लाख से ज्यादा गांव में पहुंचा दिया।
  • -मरी पड़ी सरकार की जरूरत है क्या।
  • -2014 तक देश मे मोबाइल बनाने की 2 फैक्ट्री थी आज 125 है।
  • -5 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है
  • -नेताजी जी फटी जेब से झूठ परोसते हैं, जबलपुर की बात करते हैं नामदारो को इतना ज्ञान नहीं की मोबाइल एक्सपोर्ट हो रहा है।
  • -बिजली का बिल कम हुआ है।
  • -सालान आय 900 करोड़ बच रहा है।
  • -हमारा सपना रहा है देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

हर वर्ग की सोचता हूं...

  • -बाजार में दवाई महंगी मिलती थी, सबका चक्कर था इस चक्कर को खत्म कर दिया।
  • -जन औषधि केंद्र खोले 1000 की दवाई 100 में मिल रही है।
  • -डेढ़ लाख का हृदय का स्टैंड सस्ता किया।
  • -कांग्रेस के लोग भांति-भांति के वादे करते है।
  • -2007 में स्वामीनात्तन आयोग ने रिपोर्ट दी थी लागत का डेढ़ गुना देने।
  • -उस वक्त नामदार की सरकार उस पर अमल लागू करते तो किसान कर्ज में न डूबता।
  • -किसान से कर्ज पर 16 प्रतिशत पर ब्याज मिलता था शिवराज सरकार ने जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिया।

लगातार हो रहा विकास...

  • -55 साल मव मप।में बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट होता था।
  • -15 साल में 18 हजार मेगावाट बिजली बनाकर दिखाया।
  • -आज 24 घंटे बिजली मिल रही है।
  • -25 साल के कांग्रेस के ऐसे 12 लाख प्रोजेक्ट थे कांग्रेस के जिन पर काम नही हो रहा था ह। हमारी सरकार ने उन्हें शुरू किया
  • -दुनिया मे भारत सबसे ज्यादा हथियार विदेश से खरीदते थे
  • -डिफेंस का जबलपुर सभी जरूरत पूरी कर सकता है इस उद्देश्य को लेकर काम कर रहे है।

नए सपने साकार करना है...

  • -कांग्रेस के मामा भी देख लिए भाजपा के मामा भी देख लिए क्वात्रोची, एंडरसन, और मप्र के  मामा।
  • -55 साल के बुरे दिन मत आने देना।
  • -10 साल तो मैडम की सरकार ने विकास में रोड़ा अटकाया।
  • -नई ऊंचाई पर मप्र को आगे ले जाने तेजी से काम करना है। मप्र का सपना साकार करना है।

Created On :   25 Nov 2018 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story