पत्नी संग नेतन्याहू ने किया ताज का दीदार, सीएम योगी ने किया वेलकम

PM netanyahu to visit taj mahal,  cm yogi adityanath to welcome
पत्नी संग नेतन्याहू ने किया ताज का दीदार, सीएम योगी ने किया वेलकम
पत्नी संग नेतन्याहू ने किया ताज का दीदार, सीएम योगी ने किया वेलकम

डिजिटल डेल्क,आगरा। 6 दिनों के भारत दौरे पर आए इजरायली पीएम बेजामिन नेतन्याहू के दौरे का आज तीसरा दिन  है। अपने दौरे के दौान आज पीएम नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो योगी आदित्यनाथ के साथ होटल अमर विलास में लंच करेंगे। आगरा दौरे के बाद आज ही वो दिल्ली लौटेंगे और रायसीना डायलॉग में शामिल होंगे। यहां वो उद्घाटन भाषण भी देंगे। इस दौरान पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी होंगी। 
 

                                 ताजमहल के लिए इमेज परिणाम

4 घंटे शहर में रुकेंगे

ताजमहल का दीदार करने पहुंचे नेतन्याहू करीब चार घंटे शहर में रुकेंगे। इस दौरान आम लोगों के लिए दो घंटे तक इसे बंद रखा गया है। 


                              नेतन्याहू सारा के लिए इमेज परिणाम


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

नेतन्याहू के ताजमहल दौरे के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SSP अमित पाठक ने दौरे को देखते हुए यहां का निरीक्षण किया। शिल्पग्राम से लेकर दशहरा घाट, पूर्वी गेट, दक्षिणी गेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एयरपोर्ट से ताजमहल तक के पूरे रूट पर चेकिंग प्वॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए 27 थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

कल अहमदाबाद जाएंगे नेतन्याहू

गुरुवार को नेतन्याहू अहमदाबाद जाएंगे। अहमदाबाद में इजरायल के पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा साथ पीएम मोदी 8 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू साबरमती रिवर फ्रंट और गांधी आश्रम भी जाएंगे।
 

18 जनवरी के मुंबई दौरे को लेकर उत्साहित नेतन्याहू

वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू मुंबई दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। सोमवार को उन्होंने कहा था कि वह और उनकी पत्नी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि जब वे मुंबई की यात्रा करेंगे तो बालीवुड को ज्यादा नजदीक से देखेंगे। देश की यात्रा पर आये नेतन्याहू 18 जनवरी को मुंबई जाएंगे और ‘शलोम बालीवुड’ नाम के विशेष समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम नेतन्याहू मुंबई दौरे के दौरान वर्ष 2008 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

                             मोदी नेतन्याहू समझौता के लिए इमेज परिणाम

9 समझौतों पर MoU

दौरे के दूसरे दिन सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने जहां पीएम मोदी को "क्रांतिकारी नेता" बताया, वहीं पीएम मोदी ने भी नेतन्याहू को अपना "खास दोस्त" बताया। इस दौरान दोनों देशों के बीच साइबर सिक्योरिटी और पेट्रोलियम समेत 9 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

 

Created On :   16 Jan 2018 2:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story