मुंबई : PNB की ब्रांच में 1.77 करोड़ डॉलर का फ्रॉड, जांच शुरू

मुंबई : PNB की ब्रांच में 1.77 करोड़ डॉलर का फ्रॉड, जांच शुरू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक मुंबई शाखा में 177.17 करोड़ डॉलर यानी करीब 11,360 करोड़ रुपए के हेरफेर का पता चला है। इस बात की जानकारी खुद बैंक अधिकारियों ने दी है हालांकि जिन खातों से ये ट्रांजेक्शन हुए हैं उनके नामों का खुलासा अधिकारियों ने नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि ट्रांजेक्शन कुछ चुनिंदा खाता धारकों की सहमति से उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए हुए थे। इस ट्रांजेक्‍शन के आधार पर दूसरे बैंकों ने इन कस्‍टमर्स को विदेश में एडवांस पैसे ट्रांसफर किए हैं। बैंक प्रबंधन ने किसी भी व्यक्ति के नाम का खुलासा न करते हुए इसकी जानकारी जांच एजेंसियों को दे दी है। साथ ही बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस बात का आकलन भी किया जाएगा कि इन ट्रांजैक्शन से उसकी कोई देनदारी तो नहीं बनती है। 



आठ फीसदी टूटा शेयर

वहीं इस ट्रांजेक्शन का खुलासा होने के बाद बुधवार के कारोबारी सत्र में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली है। इस बिकवाली में बैंक का शेयर करीब 8 फीसद टूट गया। PNB का शेयर 7.67 फीसद की गिरावट के साथ 149 रुपए पर कारोबार करता नजर आया।

Created On :   14 Feb 2018 7:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story