- Home
- /
- PNB घोटाला मामला : एक आरोपी को CBI...
PNB घोटाला मामला : एक आरोपी को CBI कोर्ट से मिली जमानत
By - Tejinder Singh |16 July 2018 12:39 PM GMT
PNB घोटाला मामला : एक आरोपी को CBI कोर्ट से मिली जमानत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। CBI कोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में आरोपी नीतिन शाही को जमानत प्रदान की है। शाही मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजली जेम्स में सहायक वित्तीय अधिकारी के रुप में कार्यरत था। शाही पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के साथ घोटाले की साजिश में शामिल होने का आरोप था, जबकि शाही के वकील ने जस्टिस जेसी जगदाले के सामने कहा कि मेरे मुवक्किल को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। वह काफी निचले स्तर का अधिकारी है। उसने सिर्फ अपने वरिष्ठों के निर्देशों पर काम किया है। उसे किसी भी गलत चीज की जानकारी नहीं थी। इन दलीलों को सुनने के बाद जस्टिस ने शाही को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत प्रदान कर दी।
Created On :   16 July 2018 3:49 PM GMT
Next Story