अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर परेशान करने वाला शख्स वाराणसी से गिरफ्तार

Police a arrested person who harassed to actress in Social media
अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर परेशान करने वाला शख्स वाराणसी से गिरफ्तार
अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर परेशान करने वाला शख्स वाराणसी से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री शुभी शर्मा को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने वाले शख्स को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। आरोपी पिछले एक साल से फेसबुक के जरिए शुभी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेश जायसवाल है। दरअसल अभिनेत्री ने फेसबुक पर जायसवाल की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद उसने शुभी को संदेश भेजना शुरू किया लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया और कोई जवाब नहीं दिया तो जायसवाल ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जायसवाल ने फेसबुक पर अभिनेत्री से जुड़े सभी लोगों को आपत्तिजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया। उसने अभिनेत्री के परिवार वालों को भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश भेजे और खुद को उनका प्रेमी बताया। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी के बनारस में होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीनियर इंस्पेक्टर धनाजी नलावडे ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

अभिनेत्री भाग्यश्री के घर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ठाणे पुलिस ने ‘मैने प्यार किया’ फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री के घर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपियों की गिरफ्तारी चोरी के दूसरे मामले में हुई थी लेकिन पूछताछ के दौरान उन्होंने भाग्यश्री के घर चोरी की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पिंटू निशाद (26) और त्रिवेणी उर्फ महेश निशाद (33) है। भाग्यश्री के मुंबई के जुहू स्थित घर में जनवरी, 2014 में आरोपियों ने उनके सास-ससुर को बेहोशी की दवा देकर चोरी की थी। मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में रितेश निषाद नाम के एक दोषी को चार साल की सजा हो चुकी है। रितेश भाग्यश्री के घर में बतौर नौकर काम करता था और उसी ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाई थी जिसके बाद चोरी की गई थी। घर से 26 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी हुई थी। मामले में कुछ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से दो बरी हो गए थे। 
 

Created On :   21 Feb 2018 1:06 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story