दो बच्चियों से दुष्कर्म कर आरोपी सड़क किनारे नशे में धुत मिला

Police achieve success arresting rapist who found drunk in roadside
दो बच्चियों से दुष्कर्म कर आरोपी सड़क किनारे नशे में धुत मिला
दो बच्चियों से दुष्कर्म कर आरोपी सड़क किनारे नशे में धुत मिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने वाला आरोपी नशे में धुत सड़क किनारे मिला।  लकड़गंज थानांतर्गत रेलवे पटरी के किनारे दो मासूम बच्चियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी करण उर्फ बंट्या दीनदयाल डांगे (26) डिप्टी सिग्नल निवासी को गिरफ्तार कर सीखचों के पीछे डाल दिया है।  आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस विभाग ने चार अलग-अलग दस्ते बनाए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करण ने दोनों बच्चियों को घर छोड़ने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर चाकू की नोंक पर उनसे दुष्कर्म किया। दोनों पीड़ित बच्चियों ने आरोपी का जो हुलिया बताया था उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला। आरोपी अपने घर के पास गली में सड़क किनारे शराब के नशे में सोया पड़ा था। उसे थाने में लाने के बाद भी होश नहीं था। आरोपी शराब का आदी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे चार मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

भीड़ ने किया थाने का घेराव
आरोपी बंट्या डांगे की गिरफ्तारी की बात पता चलते ही  भीड़ ने लकड़गंज थाने का घेराव किया। भीड़ में जमा लोग आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। घटनास्थल पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को शांत रहने का आह्वान किया। नागरिकों से कहा गया कि वह आरोपी को गिरफ्तार कर चुके हैं। उसे अपने किए की सजा मिलेगी। तब भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।

बहन के घर पर रहता था आरोपी
सूत्रों ने बताया कि आरोपी करण मुलत: मध्यप्रदेश का निवासी है। वह अपनी बहन के घर में रहता था, आरामशीन पर  काम करता था। वह शराबी है।  मिनीमातानगर में 4 व 6 वर्ष की दो बच्चियां मंगलवार को शाम करीब 6 बजे घर के पास मैदान पर खेल रही थीं। आरोपी करण ने शराब पीकर एक शादी समारोह में पहले भोजन किया, उसके बाद वह मैदान पर बने मंदिर के पास जाकर बैठ गया। उसे दोनों बच्चियां मैदान में खेलते हुए दिखाई दीं। बच्चियों को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। शराब के नशे में धुत करण ने दोनों बच्चियों से कहा कि "तुमको तुम्हारी मम्मी बुला रही है, चल मैं छोड़ देता हूं"। एक बालिका ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। तब आरोपी करण ने जबरन दोनों बच्चियों की उंगलियां पकड़कर रेलवे पटरी के बीच से होते हुए उन्हें दीवार फांदकर झाड़ियों में ले गया। उसने दोनाें बच्चियों को चाकू का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों बच्चियों को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज किया।

 

Created On :   1 March 2019 8:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story