बेटी पर बुरी नजर डालने वाले प्रेमी को महिला ने भेजा जेल

Police arrested a 34 year man in case of teasing a 13 year girl
बेटी पर बुरी नजर डालने वाले प्रेमी को महिला ने भेजा जेल
बेटी पर बुरी नजर डालने वाले प्रेमी को महिला ने भेजा जेल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ वर्षों की घटनाओं पर नजर घुमाएं तो छेड़छाड़ या फिर रेप जैसी घटनाओं का शिकार होने वाली बच्चियां अपनों की ही हवस का शिकार होती आई हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें मां के प्रेमी ने बालिका पर बुरी नजर डाली। अब वह जेल की हवा खा रहा है। मानकापुर थाना क्षेत्र में महिला के प्रेमी ने ही उसकी पुत्री पर बुरी नजर डाली। एक अन्य घटना में अजनी थाना क्षेत्र में भी मकान मालिक ने युवती से छेड़छाड़ की।

बालिका पर डाली बुरी नजर
दोनों घटनाओं में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित 13 वर्षीय बालिका मानकापुर क्षेत्र की निवासी है। वर्ष 2014 में बालिका के पिता ने आत्महत्या कर ली थी। पश्चात पिता का मिनी मालवाहक वाहन चलाने के लिए बालिका की मां ने आरोपी राहुल निर्मल कुंवर (34), आसाम राज्य के आमगुडी निवासी को बतौर चालक रखा गया। बाद में बालिका की मां और राहुल के बीच में अवैध संबंध स्थापित हुए। इन संबंधों के चलते बालिका, मां और राहुल एक ही छत के नीचे रहने लगे। इस बीच राहुल की नीयत में खोट आ गई। उसने बालिका पर बुरी नजर डाली। 26 जनवरी से 16 मार्च 2019 के बीच में राहुल ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की। बालिका की मां ने उसे यह कृत्य करते हुए देख लिया। दोनों में विवाद हुआ और मामला थाने जा पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया है।

मकान मालिक ने की छेड़छाड़ 
दूसरी घटना अजनी थाना क्षेत्र में घटित हुई। पीड़ित 26 वर्षीय युवती है। वह आरोपी धनराज मेश्राम (68) नामक व्यक्ति के घर में किराए से रहती है। दिन में करीब साढ़े 11 बजे धनराज ने उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों प्रकरणों से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

Created On :   20 March 2019 8:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story