घर से किडनैप कर नाबालिग से किया गैंग रेप, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Police arrested all accused of gang rape with 17 year old girl
घर से किडनैप कर नाबालिग से किया गैंग रेप, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
घर से किडनैप कर नाबालिग से किया गैंग रेप, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

डिजिटल डेस्क, शहडोल। 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी नाबालिग के घर पानी मांगने के बहाने घुसे और मुंह बंद कर ले गया। आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और फिर छोड़कर भाग गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ घंटों में ही आरोपी गिरफ्तार
जिले में महिला अपराधों में बढ़ोतरी होती जा रही है। राह चलते तो क्या अब घरों में भी आबरू सुरक्षित नहीं रह गई है। कोतवाली अंतर्गत एक महिला के साथ शराब पिलाकर दुराचार की घटना को दो दिन भी नहीं बीते थे कि गोहपारू थानांतर्गत गांव में नाबालिग का घर से अपहरण कर पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से सभी आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटे के भीतर ही दबोचकर हवालात में पहुंचा दिया गया है। घटनाक्रम के बाद गांव में सनाका खिंचा हुआ है। क्योंकि इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वालों में नाबालिक के जान पहचान के युवक भी शामिल हैं।

रात दो बजे घर पहुंचे बलात्कारी
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार साढ़े 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी के घर के लोग दूसरे गांव महुआ बीनने गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। पड़ोस में एक घर के खिचड़ी के कार्यक्रम में गई थी। कार्यक्रम से घर आकर सो गई। रात करीब 2 बजे मोहल्ले का सुरेश गोंड़, ललन गोंड़ व तीन लड़के घर आए। सुरेश ने दरवाजा खुलवाया और पानी मांगा। जैसे ही लोटे में पानी लेकर आई, सुरेश ने हाथ पकड़ लिया। चिल्लाने का प्रयास किया तो अन्य लोगों ने गमछे से मुंह बांध दिया और उठाकर घर से ले गए। बल पूर्वक किशोरी को उठाकर सभी आरोपी घर से दूर मौहार ले गए। जहां पांचों ने उसके साथ दुराचार किया। कई घंटे बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।

मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
किसी कदर किशोरी अपने घर पहुंची और दिन निकलने के बाद परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने धारा 363, 366 ए, 376 डी, 376 (2) एन, 506 ताहि तथा 3, 4, 5, 6 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। प्रधान आरक्षक प्यारेलाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी एसआई सुभाष दुबे के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों सुरेश सिंह गोंड़ 23 वर्ष, ललन सिंह गोंड़ 24 वर्ष, रघुवीर सिंह गोंड़ 23 वर्ष, बृजेश उर्फ बृजनंदन सिंह गोंड़ 21 वर्ष तथा सचिन सिंह गोंड़ 20 वर्ष सभी निवासी सोनटोला को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   10 April 2019 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story