लोकायुक्त ने ASI को रिश्वत लेते पकड़ा, महिला से मांगे थे सात हजार रूपए

Police ASI caught taking bribe of seven thousand from a woman
लोकायुक्त ने ASI को रिश्वत लेते पकड़ा, महिला से मांगे थे सात हजार रूपए
लोकायुक्त ने ASI को रिश्वत लेते पकड़ा, महिला से मांगे थे सात हजार रूपए

डिजिटल डेस्क, रीवा। लोकायुक्त की टीम बुधवार को हनुमना थाना में ASI को सात हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्यवाही एक महिला की शिकायत पर हुई है। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से थाना में हड़कंप मच गया। हनुमना थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल दीवान के विरूद्ध लोकायुक्त कार्यालय में ग्राम सगरा कला निवासी शकीला बानो द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी। इस शिकायत की तस्दीक के बाद बुधवार की शाम लोकायुक्त की टीम ने ASI को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की।

दरअसल हनुमना थाना में सुशील पटेल नामक एक युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था। सुशील पटेल की जमानत करवाने एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के बदले में ASI द्वारा रूपयों की मांग की गई। आरोप है कि ASI ने 8 हजार रूपए सुविधा शुल्क के रूप में मांगे थे, जिसमें से शकीला ने एक हजार रूपए पहले दिए। सात हजार रूपए बुधवार को जैसे ही दिए तो ASI को पकड़ लिया गया।

चिकित्सक से हुआ था विवाद
लोकायुक्त में शिकायत करने वाली शकीला बानो आभा ट्रेवल्स की बस के लिए सवारियों की बुकिंग करती है। उसने इस काम के लिए सुशील पटेल को भी अपने साथ रखा है। बताया जा रहा हैं कि 23 मई को सुशील दो लोगों को हनुमना अस्पताल उपचार के लिए ले कर गया था, जहां चिकित्सक से विवाद हो गया। इस विवाद के बाद चिकित्सक द्वारा हनुमना थाना में सुशील पटेल सहित  पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। सुशील को छोड़ अन्य चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोप है कि ASI द्वारा शकीला से संपर्क कर यह कहा गया कि यदि वह 8 हजार रूपए दे तो वह सुशील के प्रकरण को कमजोर कर देगा। सुशील को तुरंत जमानत मिल जाएगी।

इनका कहना है
हनुमना थाना में पदस्थ ASI श्यामलाल दीवान को सात हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। एक महिला की शिकायत पर यह ट्रेप कार्यवाही हुई है। कार्यवाही अभी जारी है ।
संजीव सिन्हा, SP लोकायुक्त

 

Created On :   6 Jun 2018 1:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story