चार पहिया वाहन चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 करोड़ का माल बरामद

Police busted Interstate robbers gang of four wheelers vehicles
चार पहिया वाहन चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 करोड़ का माल बरामद
चार पहिया वाहन चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 करोड़ का माल बरामद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चार पहिया वाहन चोरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ठाणे पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 80 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए है। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की 170 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी नागालैंड से चोरी की गाड़ियों के फर्जी कागजात बनवाते और फिर उसे कर्नाटक और राजस्थान में बेंच देते।

संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे ने बताया कि पिछले साल दिसंबर महीने में वृंदावन सोसायटी में रहने वाले उद्धव साठे नाम के एक शख्स की महिंद्रा बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी। राबोडी पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। CCTV के जरिए मामले की छानबीन कर रहे पुलिस उप निरीक्षक महेश जाधव के हाथ कुछ सुराग लगे। उन्हें पता चला कि चोरी की गाड़ी पुणे ले जाई गई है और यह एक बड़े गिरोह का काम है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी इसके बाद छानबीन के लिए पांच टीमें बनाई गई।

मामले में पुलिस ने जल्द ही मुख्य आरोपी संदीप लागू समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांडे ने बताया कि आरोपी, मुंबई, ठाणे, नई मुंबई, पालघर, रायगढ, पुणे, अहमदनगर, नाशिक और गुजरात से गाड़ियां चुराते थे। चोरी की गाड़ियां पुणे में एक गैरेज में लाई जातीं थीं, जहां उनके इंजन और चेसिस नंबर में बदलवा किया जाता था। इसके बाद नागालैंड से गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) तैयार किए जाते थे। इसके बाद चोरी की गाड़ियां एजेंटों की मदद से कर्नाटक और राजस्थान में बेंची जाती थी। 

इन आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र से संदीप लागू, विनीत माधीवाल, कर्नाटक से सादिक खान, अल्ताब गोकाक, राजस्थान से मांगीलाल जाखड, रामप्रसाद ईनानिया और उत्तर प्रदेश से जावेद खान, अल्ताब कुरैशी, मोहम्मद यूसुफ खान नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Created On :   7 Feb 2019 1:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story