मिठानगर की खाड़ी में मिले ठाणे से लापता दो युवकों के शव

Police found 2 dead bodies from mitha nagar khadi Mumbai
मिठानगर की खाड़ी में मिले ठाणे से लापता दो युवकों के शव
मिठानगर की खाड़ी में मिले ठाणे से लापता दो युवकों के शव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के कोपरी इलाके से लापता दो युवकों के शव मिले हैं। मिठानगर इलाके में खाड़ी के पास दोनों युवकों की लाश मिली है। परिवार ने शनिवार को दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है, लेकिन आशंका है कि खाड़ी में डूबने के चलते दोनों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

युवकों के नाम शुभम देवकर (15) और प्रवीण कंचारी (15) हैं। दोनों ठाणे के सुभाषनगर इलाके के रहने वाले थे। शनिवार को दोनों लड़के अचानक लापता हो गए थे। परिवार वालों ने उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली तो कोपरी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। आशंका है कि युवक खाड़ी में तैरने के लिए उतरे होंगे और गहराई का अंदाजा न होने के चलते डूब गए और रविवार को दोनों के शव किनारे लगे। 

रविवार को केसी इंजीनियनिग कॉलेज के पास मिठानगर इलाके में दो युवकों के शव देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। पंचनामे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शवों पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

 

 

 

Created On :   14 July 2019 5:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story