पुलिस को बड़ी सफलता, डकैत ललित का साथी गिरफ्तार

Police get big breakthrough, Dakat Lalits brother arrested
पुलिस को बड़ी सफलता, डकैत ललित का साथी गिरफ्तार
पुलिस को बड़ी सफलता, डकैत ललित का साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। काफी लंबे समय से इनामी डकैत ललित पटेल को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैत ललित के एक साथी को धरदबोचा है। पुलिस के मुताबिक सर्चिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश टाटी जंगल में किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस पार्टी ने तेजी से जंगल का रुख कर टाटी घाट में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख बदमाश भागने लगा लेकिन वो भागने में कामयाब नहीं हो पाया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा मवासी बताया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 14 जनवरी 2017 को मोहकमगढ़ से जब ललित पटेल ने जानकीशरण गोड़ का अपहरण किया था तब वह गैंग के साथ था। बाद में अलग होकर बाहर चला गया था। हाल ही में लौटकर फिर गिरोह से मिलने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

 

Created On :   14 July 2017 3:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story