पटना : RLSP की आक्रोश रैली पर लाठीचार्ज, कुशवाहा घायल, नीतीश पर लगाए आरोप

Police lathi charge on  RLSPs Jan Aakrosh rally in Patna, Kushwah injured
पटना : RLSP की आक्रोश रैली पर लाठीचार्ज, कुशवाहा घायल, नीतीश पर लगाए आरोप
पटना : RLSP की आक्रोश रैली पर लाठीचार्ज, कुशवाहा घायल, नीतीश पर लगाए आरोप
हाईलाइट
  • LSP चीफ उपेन्द्र कुशवाहा घायल हुए
  • कई कार्यकर्ताओं को चोंट आई
  • कुशवाहा बोले- नीतीश कुमार ने हमारे लोगों पर लाठियां चलवाई
  • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की जन आक्रोश रैली पर लाठीचार्ज

डिजिटल डेस्क, पटना।  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) द्वारा शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित जन आक्रोश मार्च पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में  RLSP चीफ उपेन्द्र कुशवाहा घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। RLSP ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर जबरन लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है।

RLSP का कहना है कि शिक्षा सुधार के लिए पार्टी चीफ के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ता आक्रोश मार्च निकाल रहे थे। कार्यकर्ता शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे थे तभी सुनियोजित साजिश के तहत नीतीश कुमार के आदेश से निहत्थों पर लाठियां बरसाईं गई। 

पार्टी नेताओं का कहना है कि इस मार्च के बाद आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वाले थे। इस दौरान पुलिस ने आरएलएसपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। 

लाठीचार्ज पर उपेन्द्र कुशवाह की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने हमारे लोगों पर लाठियां चलवाई हैं। उन्होंने कहा, "मुझे चोट आई हैं। हमारे कई साथियों को भी चोट लगी है।" कुशवाहा ने यह भी कहा कि बहुत जल्द नीतीश के सत्ता का नशा चकनाचूर हो जाएगा। उन्होंने कहा, "आखिर कितने उपेन्द्र कुशवाहाओं को लाठी से पिटवाओगे? आपकी चौपट शिक्षा और निरंकुश शासन के विरुद्ध लाखों उपेन्द्र कुशवाहा खड़े हो चुके हैं।"

 


RLSP नेताओं का कहना है कि उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के 95% गरीब छात्र-छात्राओं को सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलें इसके लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के द्वारा समर्थित 25 सूत्री शिक्षा सुधार मांग का ज्ञापन महामहिम को सौंपने राजभवन जा रहे थे। लेकिन नीतीश कुमार ने बीच में ही इस मार्च पर लाठियां चलवा दीं।

Created On :   2 Feb 2019 12:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story