मस्जिद, हज हाउस, स्कूल, टोल प्लाजा के बाद भगवा हुए पुलिस लाइन क्वार्टर

मस्जिद, हज हाउस, स्कूल, टोल प्लाजा के बाद भगवा हुए पुलिस लाइन क्वार्टर
हाईलाइट
  • मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर को भगवा रंग में रंग दिया गया।
  • 17 जून को मुजफ्फरनगर के टोल प्लाजा को भी भगवा कर दिया गया था।
  • पुलिस ने की मामले को टालने की कोशिश।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर को भगवा रंग में रंग दिया गया है। सरकारी स्कूल और कार्यालयों के बाद अब पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए घरों पर भगवा रंग किया गया है। हालांकि यह क्वार्टर हाल ही में बनाए गए हैं। मामला समाने आने के बाद पुलिस से जब इस रंग के बारे में पूछा गया तो सब टालने की कोशिश करते दिखे। इससे पहले कई सरकारी कार्यालयों पर भगवा रंग करने और मदरसे की दीवारों पर भगवा रंग करने से योगी सरकार विवादों में घिर गई थी और विवाद बढ़ गया था।

 



गौरतलब है कि 17 जून को मुजफ्फरनगर के टोल प्लाजा को भी भगवा कर दिया गया था। जबकि मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर बने फोर लेन टोल प्‍लाजा को ट्रायल के लिए खोले जाने पर प्रदेश सरकार की तरफ से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार कर रही थी। इससे पहले लखनऊ स्थित सीएम योगी आदित्‍यनाथ के ऑफिस को भगवा रंग में रंगा गया था। जिस पर काफी राजनीति भी हुई। वहीं उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है। 

 

Image result for टोल प्लाजा उत्तर प्रदेश

 

सीएम योगी आदित्‍यनाथ के हरदोई दौरे के पहले वहां के कार्यक्रम स्‍थल के टॉयलेट के टाइल्‍स को भी भगवा रंग में रंगा गया था, हालांकि इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद भगवा कलर की टाइल्‍स को हटा दिया गया था। हज हाउस को भी भगवा रंग में रंगा गया, लेकिन बाद में उसका रंग बदल दिया गया था। 100 प्राइमरी स्कूलों को भी भगवा रंग में रंगवा दिया गया था। गौरतलब है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से सब कुछ भगवा रंग में रंगा जा रहा है। सीएम योगी खुद भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं। उनके लिए भगवा कलर की कुर्सी और सोफे लगाए जाते हैं। टेबल पर उनकी नेम प्लेट तक भगवा होती है। 

 

Created On :   18 July 2018 4:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story