मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला के साथ करता था रेप, आरोपी को तलाश रही पुलिस

Police looking accused, raped with a mentally disordered woman
मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला के साथ करता था रेप, आरोपी को तलाश रही पुलिस
मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला के साथ करता था रेप, आरोपी को तलाश रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पालघर के वसई में मानसिक रुप से विक्षिप्त एक 20 वर्षीय महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब डाक्टरों ने जांच के बाद पाया कि महिला गर्भवती है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

मां-पिता के बाहर रहने पर घर पर पहुंच दुष्कर्म करता था अज्ञात व्यक्ति 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वसई इलाके में पिछले ढाई महीनों के दौरान आरोपी ने पीड़िता के घर में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी इस समय महिला के घर आता था जब उसके माता-पिता काम पर बाहर जाते थे। पीड़ित के माता-पिता दिहाडी मजदूर हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़िता को बिस्किट और चॉकलेट का प्रलोभन देता था।

मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म 

कुछ दिन पहले महिला ने पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसके माता-पिता उसे एक अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती पाया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने शिकायत दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने बलात्कार के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने के प्रयास कर रही है।  

Created On :   21 May 2019 2:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story