- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का...
लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे के येरवडा इलाके में एक लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उत्तरप्रदेश और बिहार से लड़कियों को देह व्यवसाय के लिए लाया गया था। जबरदस्ती देह व्यवसाय कराने के मामले में दो एजेंट को गिरफ्तार किया है और साथ ही दो युवतियों को छुड़ाया है। लड़कियों को पैसों का लालच देकर जबरदस्ती देह व्यवसाय करवाया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने येरवडा स्थित होटल गोकुल रेसिडेंसी नामक लॉज पर अवैध रुप से सेक्स रैकेट चलाए जाने के मामले में एक महिला एजेंट सहित मिकेशकुमार वसंतभाई लुहार (33) को गिरफ्तार किया है। लॉज के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से लॉज का मालिक फिरोज मुकेरी फरार है। पुलिस को उनके गुप्त जानकारी मिली थी कि लॉज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने खबर की पुष्ठि कर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। यह मामला येरवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। युवतियों को महिला रेस्क्यू होम में भेज दिया गया है।
Created On :   1 Sep 2018 1:48 PM GMT