रिर्सोट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई, नशे में धुत्त लड़के-लड़कियां पकड़े

police raided on rave party in five star hotel
रिर्सोट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई, नशे में धुत्त लड़के-लड़कियां पकड़े
रिर्सोट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई, नशे में धुत्त लड़के-लड़कियां पकड़े

डिजिटल डेस्क, इगतपुरी/ नाशिक। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इगतपुरी तहसील वर्तमान में चल रहे होटल की असभ्य संस्कृति के कारण फिर से एक बार चर्चा का विषय बन गया है। तहसील के बलायदुरी स्थित रेन फॉरेस्ट होटल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपत्तिजनक हालत में मिले युवक, युवतीयों को हिरासत में लिया। मुख्यमार्ग से 2km दूरी पर ग्रामीण परिसर के होटल को लेकर इससे पूर्व भी कई शिकायते पुलिस के पास पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने परिसर में अचानक कार्रवाई की। होटल मालिको पर गांव वालों की जमीने हड़प करने की शिकायते भी हो रही है। 

इगतपुरी तहसील के बलायदुरी परिसर में रेन फॉरेस्ट हॉटेल में चल रही रेव पार्टी पर इगतपुरी पुलिस ने देर रात को छापामारी की। इस दौरान पुलिस युवक व युवतीयों को हिरासत में लिया। पार्टी में युवक और युवतियां अश्लील डांस करते हुए शराब का सेवन कर रहे थे। इस मामले में इगतपुरी पुलिस ने फरार हुए जीएम बायोसाईटस प्रा.ली. कंपनी के संचालक पुणे जिले के भोर तहसील स्थित दिडहार निवासी प्रशांत काशिनाथ सोंडकर (27)  पुणे जिले के कात्रज स्थित मांगालेवाड़ी निवासी विश्वास विठ्ठल सोंडकर ( 45), अहमदनगर जिले के संगमनेर तहसील निवासी गंगाधर भाऊसाहेब शिंदे (42) लिबर्टी हाईट्स नाशिक निवासी अनंत हरीहर भाकरे (51 ) उमेश जिभाऊ शेवाले व  नाशिक शहर के पाथर्डी फाटा निवासी  संजय वसंत सोनवणे (38 ), मोरवाडी गांव निवासी प्रथमेश संजय सोनवणे (20). , रामकृष्ण एकनाथ सांगले (20) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार सोनवणे, सांगले को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवतीयों के नाम बताने से इंकार किया। गिरफ्तार किए गए सभी लोगो की इगतपुरी के अस्पताल में मेडिकल जांच की गई। मौके से डीजे की सामग्री, एक कार सहित अन्य सामग्री बरामद की।

Created On :   4 Oct 2017 11:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story